लाइव न्यूज़ :

मुंबईः स्कूल परिसर में आईसक्रीम बेचने की हाथगाड़ी पर लगाया बम, समय रहते विस्फोट की साजिश किया विफल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 18, 2019 07:56 IST

नवी मुंबईः नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने कहा कि कलंबोली के सुधागढ़ स्कूल के बाहर मिली बम जैसी वस्तु को पांच घंटे के अथक प्रयासों के बाद निष्क्रिय किया जा सका. घटनास्थल से मिली वस्तु निश्चित रूप से बम है.

Open in App
ठळक मुद्देनवी मुंबई के पनवेल के कलंबोली सेक्टर 1 में स्थित सुधागढ़ एजुकेशन स्कूल परिसर में एक हाथगाड़ी पर छिपाकर रखा गया बम पुलिस ने निष्क्रिय कर दिया.आईसक्रीम बेचने की हाथगाड़ी पर एक बम जैसी वस्तु टाइमर लगी हुई अवस्था में सुरक्षा रक्षक को दिखाई दी. उसमें 5 लीटर पेट्रोल व आठ इंच के सीमेंट बॉक्स के साथ-साथ विविध प्रकार की धातुओं का उपयोग किया गया था.

नवी मुंबई के पनवेल के कलंबोली सेक्टर 1 में स्थित सुधागढ़ एजुकेशन स्कूल परिसर में एक हाथगाड़ी पर छिपाकर रखा गया बम पुलिस ने निष्क्रिय कर दिया. जिससे बम विस्फोट करने की साजिश विफल हो गई. आईसक्रीम बेचने की हाथगाड़ी पर एक बम जैसी वस्तु टाइमर लगी हुई अवस्था में सुरक्षा रक्षक को दिखाई दी.उसने इसकी जानकारी स्कूल के मुख्याध्यापक को दी और उन्होंने पुलिस को सूचित किया. उसके बाद बम निरोधक दस्ता भी वहां पहुंच गया. इस बम में अलग-अलग प्रकार की धातुओं का इस्तेमाल किया गया था. कलंबोली अग्निशम दल को भी बुलाया गया था.इस दौरान अपराध विभाग पुलिस उपायुक्त तुषार दोशी, सहायक पुलिस आयुक्त रवींद्र गिड्डे, कलंबोली पुलिस थाने से वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सतीश गायकवाड़, अपराध अन्वेषण विभाग कक्ष-3 के पुलिस निरीक्षक विजय कादबाने आदि अधिकारी उपस्थित थे.पांच घंटे बाद किया गया निष्क्रियनवी मुंबई के पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने कहा कि कलंबोली के सुधागढ़ स्कूल के बाहर मिली बम जैसी वस्तु को पांच घंटे के अथक प्रयासों के बाद निष्क्रिय किया जा सका. घटनास्थल से मिली वस्तु निश्चित रूप से बम है. उसमें 5 लीटर पेट्रोल व आठ इंच के सीमेंट बॉक्स के साथ-साथ विविध प्रकार की धातुओं का उपयोग किया गया था. इसके अलावा टाइमर भी लगाया गया था. उसे निष्क्रिय कर दिया गया है.

टॅग्स :बममहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग