लाइव न्यूज़ :

सूखाग्रस्त गांवों में पूरक आहार योजना उधार पर: दो महीनों से नहीं मिला अनुदान, मुख्याध्यापकों की जेब पर बोझ

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 18, 2019 14:17 IST

Open in App
ठळक मुद्देपोषण आहार योजना के तहत दिए जाने वाले पूरक आहार का अनुदान दो महीने से नहीं मिला खर्च मुख्याध्यापकों को अपनी जेब से अदा करना पड़ रहा है.

सुखाग्रस्त गावों की शालाओं में शालेय पोषण आहार योजना के तहत दिए जाने वाले पूरक आहार का अनुदान दो महीने से नहीं मिल पाया है. इसके चलते योजना का खर्च मुख्याध्यापकों को अपनी जेब से अदा करना पड़ रहा है.

शासन द्वारा घोषित सूखाग्रस्त गावों की शालाओं में पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को गर्मियों की छुट्टी में शालेय पोषण आहार देने का फैसला लिया गया था लेकिन छुट्टी के दौरान विद्यार्थी शाला में उपस्थित नहीं रहे. इसलिए बाद में तय किया गया है कि शाला शुरू होने पर नियमित पोषण आहार के साथ सप्ताह में तीन दिन पूरक आहार भी दिया जाएगा.

इसके अंतर्गत तीन दिन दूध, फल व अंडे दिए जाते हैं. इसके लिए प्रतिदिन हर विद्यार्थी के लिए पांच रुपए अनुदान दिया जाता है. नागपुर जिले के हिंगणा, उमरेड, कलमेश्वर व काटोल के कुछ गांवों के लिए ये योजना लागू है.

स्कूलों को शुरू हुए दो माह से अधिक का अरसा बीत रहा है लेकिन योजना में अनुदान का एक रुपया भी अब तक हासिल नहीं हुआ है. नियमित पोषण आहार का भी अनुदान नहीं इस योजना से पहले की नियमित शालेय पोषण आहार योजना के ईंधन व सब्जी-भाजी के लिए भी अब तक अनुदान उपलब्ध नहीं कराया गया है. इस वजह से मुख्याध्यापकों पर खर्च का दोहरा भार पड़ रहा है. 

स्तर पर निधि कुछ दिन पहले ही उपलब्ध कराई जा चुकी है लेकिन जिप. स्तर से निधि अब तक शालाओं के खाते में जमा नहीं कराई गई है. मुख्याध्यापकों की पगार, कोषागार नहीं दोहरे खर्च की मार झेल रहे मुख्याध्यापकों के संबंध में कहा जा रहा है कि इनका वेतन कोई कोषागार नहीं है.

महाराष्ट्र राज्य प्राथमिक शिक्षक समिति के जिलाध्यक्ष लीलाधर ठाकरे, महासचिव अनिल नासरे सहित दिनकर उरकांदे, विलास कालमेघ, सुरेश श्रीखंडे, नीलकंठ लोहकरे, प्रकाश सव्वालाखे, अंकुश कडू, कमलाकर काले आदि ने बताया कि अनुदान शालाओं को त्वरित रूप से उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई है.

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग