लाइव न्यूज़ :

नागपुर: तेज रफ्तार कार पुल से टकराकर पटरी पर आ गिरी, 5 लोग घायल, बोरखेड़ी के पास हादसा

By आनंद शर्मा | Updated: July 2, 2023 13:26 IST

नागपुर के पास बूटीबोरी और बोरखेड़ी के बीच बोरखेडी रेलवे पुल से एक तेज रफ्तार कार असंतुलित होकर पुल के नीचे पटरी पर आ गिरी। इस हादसे में 5 लोगों के घायल होने की जानकारी है

Open in App

नागपुर: महाराष्ट्र में नागपुर के पास बूटीबोरी और बोरखेड़ी के बीच रविवार सुबह करीब 7 बजे बोरखेडी रेलवे पुल से एक तेज रफ्तार कार असंतुलित होकर पुल के नीचे पटरी पर आ गिरी। इस हादसे में कार में सवार 5 लोगों के घायल होने की जानकारी है। 

इन सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और अन्य राहत दल घटना स्थल पर पहुंचा। जेसीबी मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को पटरी से हटवाया गया। 

इस हादसे के चलते रेल यातायात प्रभावित हुआ। विदर्भ एक्सप्रेस वर्धा में 2 घंटे तक रोककर रखी गई। अन्य कुछ ट्रेनों के भी अटकने की जानकारी है।

टॅग्स :नागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

ज़रा हटकेराष्ट्रतेज-राष्ट्रप्राण-राष्ट्रध्वज!, विदर्भ के सबसे ऊंचे राष्ट्रध्वज को मुख्यमंत्री ने राष्ट्र को किया समर्पित, नागपुर के कस्तूरचंद पार्क में लगाया गया भव्य तिरंगा, फोटो

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग