लाइव न्यूज़ :

नागपुरः नियमित कर भरने वालों की संपत्ति निकाली नीलामी में, हरीश राउत की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 26, 2020 14:40 IST

अखबार में छपे नीलामी के विज्ञापन से मालिक को इसके बारे में पता चला. मौजा झिंगाबाई टाकली स्थित प्लॉट नंबर 45, खसरा क्रमांक 7, 9, 11/4, 11/5 में कर्मचारी सहकारी गृहनिर्माण संस्था की तरफ से ले-आउट डाला गया है.

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवारी जोन के सहायक आयुक्त राउत की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में.नीलामी में संबंधित प्लॉट का बेस प्राइज 30.69 लाख रुपए आंका गया.

नागपुर के मंगलवारी जोन के सहायक आयुक्त हरीश राउत की कार्यप्रणाली एक बार फिर से सवालों के घेरे में है. इस बार नियमित संपत्ति कर भरने वाले प्लॉट धारक की 2400 वर्गफुट जमीन नीलामी के लिए निकाल दी.

संबंधित संपत्ति पर जोन की तरफ से 1.47 लाख रुपए का बकाया निकाला गया है. एक दैनिक अखबार में छपे नीलामी के विज्ञापन से मालिक को इसके बारे में पता चला. मौजा झिंगाबाई टाकली स्थित प्लॉट नंबर 45, खसरा क्रमांक 7, 9, 11/4, 11/5 में कर्मचारी सहकारी गृहनिर्माण संस्था की तरफ से ले-आउट डाला गया है.

इसमें प्लॉट धारक वसंतराव गणपतराव गोतमारे की जमीन है. कर नहीं भरने के मामले को लेकर संबंधित पर 1.47 लाख रुपए का बकाया निकाला गया है. नीलामी में संबंधित प्लॉट का बेस प्राइज 30.69 लाख रुपए आंका गया. 80 वर्षीय गोतमारे ने पत्रकारों को बताया कि वे दिघोरी में रहते हैं. फिर भी मंगलवारी जोन में आने वाले अपने प्लॉट का संपत्ति कर नियमित भरते थे.

जोन कार्यालय में जाकर कंज्यूमर नंबर के आधार पर डिमांड का पता लगा कर बिल भरते थे. इसके पूरे दस्तावेज हैं. जब अखबार में नीलामी की जानकारी मिली तो चौंक गया. इस मामले में आयुक्त तुकाराम मुंढे और जोन के सहायक आयुक्त हरीश राउत को पत्र लिखा है.

सहायक आयुक्त राउत ने सही तरीके से जवाब नहीं दिया. संबंधित मामला गंभीर है. शिवसेना के गुटनेता किशोर कुमेरिया ने बताया कि गोतमारे मेरे ही प्रभाग में रहते हैं. जब उन्होंने प्लॉट से जुड़े दस्तावेज दिखाए तो उसमें बिल भरा हुआ दिखा.

ऐसे में विज्ञापन में उनकी संपत्ति का उल्लेख कर नीलाम की प्रक्रिया में लाना बिलकुल गलत है. अगर कार्रवाई रुकी नहीं तो शिवसेना संघर्ष करेगी. अधिकारी पर दंडात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए.

टॅग्स :नागपुरउद्धव ठाकरे सरकारलोकमत समाचारमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग