लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन से बिगड़ी आर्थिक स्थिति, महिला नहीं दे पाई फ्लैट का किराया, मकान मालिक ने घर से निकालकर जड़ा ताला

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 30, 2020 12:23 IST

कविता अय्यर का निवास स्थान वसाई वेस्ट के गोकुल आनंद सोसाइटी में है। मकान मालिक के ताला लगाने को लेकर कविता ने मानिकपुर पुलिस से संपर्क किया लेकिन उसने मदद से इनकार कर दिया। कविता अपने ऑफिस का काम खत्म करने के बाद पिछले तीन दिनों से सड़क पर समय काट रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकविता अय्यर इस समय घर का किराया भुगतान करने में असमर्थ हैं, जिसकी वजह से मकान मालिक ने उन्हें घर से निकाल दिया।मकान मालिक अर्जुन कुंभार ने कहा कि अय्यर ने चार महीने से किराया नहीं दिया है।

मुंबईःकोरोना वायरस की वजह से लगाए गए लॉकडाउन के चलते लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, उन्हीं में से एक हैं 35 वर्षीय एकाउंटेंट कविता अय्यर। वह इस समय घर का किराया भुगतान करने में असमर्थ हैं, जिसकी वजह से मकान मालिक ने उन्हें घर से निकाल दिया और जिस समय वह अपने ऑफिस गईं उसी समय किराये के घर का ताला तोड़कर मकान मालिक ने अपना ताला जड़ दिया।

कविता अय्यर का निवास स्थान वसाई वेस्ट के गोकुल आनंद सोसाइटी में है। मकान मालिक के ताला लगाने को लेकर कविता ने मानिकपुर पुलिस से संपर्क किया लेकिन उसने मदद से इनकार कर दिया। कविता अपने ऑफिस का काम खत्म करने के बाद पिछले तीन दिनों से सड़क पर समय काट रही हैं। उन्होंने अक्टूबर 2019 में 8,000 रुपये के मासिक किराए पर फ्लैट लिया था। 

मिडडे की रिपोर्ट के मुताबिक, कविता ने कहा कि लॉकडाउन के कारण मेरा ऑफिस बंद था और वह असहाय हो गई थी। उसने मकान मालिक को सूचित किया था कि वह बाद में पूरी राशि का भुगतान करेगी। जब वह सोमवार को घर पहुंची तो मकान मालिक ने किराए की मांग की। पिछले महीने तक मकान मालिक ने उसकी जमा राशि में से कटौती की थी।

कविता ने बताया कि उसने घर के किराये का भुगतान अगले महीने करने का वादा किया क्योंकि उसका काम फिर से शुरू हो गया है। पैन कार्ड, आधार कार्ड सहित उसके सभी दस्तावेज घर के अंदर हैं। मकान मालिक ने उसे घर से निकालने से पहले नोटिस भी नहीं दिया।

मकान मालिक ने कहा- लोन चुकाना हो रहा मुश्किल

मकान मालिक अर्जुन कुंभार ने कहा, 'मैंने दरवाजा बंद कर दिया क्योंकि अय्यर ने चार महीने से किराया नहीं दिया है। मुझे फ्लैट खरीदने के लिए जो कर्ज लेना पड़ा, उसे चुकाना है। लॉकडाउन के बीच कर्ज चुकाना मुश्किल हो गया। मैंने अय्यर से कहा है कि एक महीने का किराया भुगतान कर दें और चाबी ले लें लेकिन वह भुगतान करने के लिए तैयार नहीं हैं इसलिए मैं उसे घर में रहने की अनुमति नहीं दे रहा हूं। मैं उसे पूरी जमा राशि वापस करने को तैयार हूं लेकिन मुझे किराए की जरूरत है।'

पुलिस ने कहा, रेंट एग्रीमेंट की करेंगे जांच

इस मामले को लेकर मानिकपुर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक राजेंद्र कांबले ने कहा, 'हम महिला के बारे में नहीं जानते हैं लेकिन हम उसकी मदद करेंगे। हम उसके रेंट एग्रीमेंट की जांच करेंगे, मालिक से संपर्क करेंगे और उसे घर वापस भेजने में मदद करेंगे।'

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग