लाइव न्यूज़ :

मुंबईः साकी नाका में खाक कपड़े के गोदाम के भीतर दो शव मिले, अन्य लापता लोगों की तलाश जारी

By भाषा | Updated: December 28, 2019 10:35 IST

गोयल ने कहा, “इस संबंध में दुर्घटनावश हुई मौत का एक मामला दर्ज किया गया है।” साथ ही उन्होंने कहा कि आग में लापता हुए अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Open in App

साकी नाका में शुक्रवार को लगी आग में खाक हुए कपड़े के एक गोदाम के भीतर से दो शव बरामद किए गए हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (जोन 10) पीयूष गोयल ने कहा कि आरती लालजी जयसवाल (25) और पीयूष धीरज कटाड़िया (42) का शव शनिवार तड़के गोदाम के भीतर बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजावाड़ी अस्पताल भेजा गया है। गोयल ने कहा, “इस संबंध में दुर्घटनावश हुई मौत का एक मामला दर्ज किया गया है।” साथ ही उन्होंने कहा कि आग में लापता हुए अन्य लोगों की तलाश जारी है।

साकी नाका के खैरानी मार्ग पर शुक्रवार शाम आशापुरा परिसर स्थित गोदामों में भयंकर आग लग गई थी। इस आग को बुझाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियों और पानी के नौ टैंकरों को लगाया गया था। अधिकारी ने बताया कि खबरों के मुताबिक 30 से 35 गोदाम आग की चपेट में आए, जिनमें कुछ रासायनिक पदार्थ रखे हुए थे।

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग