लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: ठाणे जिले में जादू-टोने के शक में व्यक्ति ने की पड़ोस की महिला की हत्या

By भाषा | Updated: July 30, 2020 13:40 IST

आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मृतका और आरोपी के बीच जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा था और पुलिस इसकी जांच कर रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देमहिला पर जादू-टोना का शक होने के चलते युवत ने कथित तौर पर महिला की हत्या कर दी।पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 35 वर्षीय एक व्यक्ति को अपने पड़ोस में रहने वाली एक महिला पर जादू-टोना करने का शक था जिसके चलते उसने कथित तौर पर महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। लगभग आठ दिन पहले कल्याण तालुका के आप्ति गांव में आरोपी की पत्नी की मौत हो गई थी। कल्याण तालुका पुलिस थाने के निरीक्षक बालाजी पांढरे ने कहा कि व्यक्ति को शक था कि उसके पड़ोस में रहने वाली 45 वर्षीय महिला ने उसकी पत्नी पर जादू-टोना किया था।पांढरे ने कहा कि मंगलवार की सुबह कथित तौर पर व्यक्ति ने चाकू से महिला पर वार किया जिससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। पास में रहने वाले कुछ लोगों पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।पांढरे ने कहा कि आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मृतका और आरोपी के बीच जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा था और पुलिस इसकी जांच कर रही है। 

टॅग्स :हत्याकांडमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग