लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: दोषी ठहराये जाने पर चोर ने मजिस्ट्रेट से की बदसलूकी, भरी अदालत में फेंक कर मारी चप्पल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 5, 2019 10:06 IST

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में एक चोर ने मजिस्ट्रेट पर चप्पल फेंक कर मारी

Open in App

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में एक चोर ने मजिस्ट्रेट पर चप्पल फेंक कर मारी। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मजिस्ट्रेट के हट जाने से उन्हे चप्पल नहीं लगी।  यह मामला शांति नगर थाने का हैे । दोषी का नाम अशरफ अंसारी है जिसकी उम्र महज 22 साल है। इसके अलावा दोषी ठहराया जाने पर अदालत में अंसारी ने आपा खोते हुए बहुत बदसलूकी दिखाई। 

हादसे का कारण

दरअसल अशरफ अंसारी अवैध तरीके से घर में घुसकर चोरी कर रहा था। भिवंडी शहर के शांति नगर थाने की पुलिस ने मौके पर उसको धर-दबोचा और गिरफ्तार कर लिया था। स्थानीय अदालत  के मजिस्ट्रेट जे एस पठान ने अंसारी को दोषी ठहराया। दोषी  ने अपना मानसिक संतुलन खोते हुए मजिस्ट्रेट पर चप्पल फेंक दी। मगर वह बचने में कामयाब रहें उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आयी है।

पुलिस अधिकारी का कहना है कि यह हादसा मंगलवार को अदालत में सुनवाई के वक्त  का है। जज से बदसलूकी  करने के बाद उसे पकड़कर बाहर लाया गया। अभी दोषी हिरासत में ही है और मजिस्ट्रेट से दुर्व्यहवार के कारण उसे सजा दी गई।  भारतीय दंड सहिता के आधार पर 353 और 228 के तहत दोषी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। फिलहाल आरोपी को जेल में बंद कर दिया है।   

टॅग्स :महाराष्ट्रभिवंडी कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग