लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 24 हजार से अधिक मामले आए सामने, आंकड़ा 10 लाख के पार

By भाषा | Updated: September 11, 2020 21:37 IST

महाराष्ट्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में अब तक 50.72 लाख लोगों की जांच की जा चुकी है।  

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार को महाराष्ट्र में 14,308 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। महाराष्ट्र में शुक्रवार शाम तक संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 7,15,023 हो गई।महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित रोगियों के ठीक होने की दर 70.4 प्रतिशत है।

मुंबई: महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 24,886 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 10,15,681 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इसके अलावा 393 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 28,724 हो गई है।

साथ ही राज्य में 14,308 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिसके बाद संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 7,15,023 हो गई। राज्य में रोगियों के ठीक होने की दर 70.4 प्रतिशत है। अब तक 50.72 लाख लोगों की जांच की जा चुकी है।  

कल गुरुवार को महाराष्ट्र में सामने आए 23 हजार से अधिक संक्रमण के मामले-

देश भर में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित होने वाले राज्यों में से एक है। पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र में कंगना रनौत को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। सरकार व विपक्ष दोनों को ध्यान कंगना रनौत के मुद्दे पर है। ऐसे में कोरोना आसानी से महाराष्ट्र में लोगों को अपना शिकार बना रहा है। 

बता दें कि महाराष्ट्र में गुरुवार को एक बार फिर से कोरोना के 23 हजार से अधिक नए मामले सामने आए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार से गुरुवार तक पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोविड-19 के 23 हजार 446 नए केस दर्ज किए गए हैं और इस वायरस की वजह से 448 और मरीजों की मौत हो गई है।

बता दें कि इस मामले पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उद्धव सरकार जितनी क्षमता कंगना रनौत के मसले पर लगा रही है, अगर उसका 50 फीसदी भी कोरोना से लड़ाई में लगा लेती तो इतने लोगों की जान ना जाती। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग