लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के पुलिस अधिकारी पर महिला पुलिसकर्मी ने लगाया बलात्कार का आरोप

By भाषा | Updated: January 22, 2021 13:54 IST

Open in App

मुंबई, 22 जनवरी महाराष्ट्र में महिला पुलिस अधिकारी द्वारा शादी का वादा कर बलात्कार करने का आरोप लगाए जाने पर एक पुलिस उपाधीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि कथित घटना तब सामने आई जब 31 वर्षीय सहायक निरीक्षक ने यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करवाई। इसके आधार पर मध्य मुंबई में रफी अहमद किदवई मार्ग पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की बलात्कार, महिला का शीलभंग करने से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

शिकायत के आधार पर अधिकारी ने बताया कि घटना तब की है जब अधिकारी मुंबई में पदस्थ था और महिला उनके अधीन काम करती थीं। घटना के वक्त आरोपी सहायक पुलिस आयुक्त था और वह अभी राज्य के मराठवाड़ा क्षेत्र में उपाधीक्षक के पद पर तैनात है।

अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपी ने 2019 में महिला से शादी का वादा किया और कथित तौर पर उसका बलात्कार किया हालांकि बाद में वह उसे नजरंदाज करने लगा।

इससे व्यथित महिला विशाखा समिति (कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के मामलों को देखने वाली समिति) के पास पहुंची।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी अधिकारी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है तथा मामले में जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग