लाइव न्यूज़ :

BMC ने हाईकोर्ट को बताया, अभी नहीं मिली मेट्रो कार शेड के लिए पेड़ों को काटे जाने की औपचारिक मंजूरी

By भाषा | Updated: September 4, 2019 14:25 IST

महाराष्ट्रः बीएमसी के वकील रवि कदम ने बुधवार को खंडपीठ को बताया कि वृक्ष प्राधिकरण ने पेड़ों को काटे जाने की अभी अनुमति नहीं दी है।

Open in App
ठळक मुद्देबीएमसी के वृक्ष प्राधिकरण ने बुधवार को बंबई हाईकोर्ट को बताया कि उसने मेट्रो के यार्ड के लिए उपनगर आरे इलाके में 2,600 से अधिक पेड़ काटे जाने पर कोई औपचारिक फैसला नहीं लिया है।मुख्य न्यायाधीश प्रदीप नंदराजोग और न्यायमूर्ति भारती डांगरे की खंडपीठ पर्यावरणविद कार्यकर्ता जोरू भटेना की याचिका पर सुनवाई कर रही है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के वृक्ष प्राधिकरण ने बुधवार को बंबई उच्च न्यायालय को बताया कि उसने मेट्रो के यार्ड (कार शेड) के लिए उपनगर आरे इलाके में 2,600 से अधिक पेड़ काटे जाने और उनके प्रतिरोपण पर कोई औपचारिक फैसला नहीं लिया है। मुख्य न्यायाधीश प्रदीप नंदराजोग और न्यायमूर्ति भारती डांगरे की खंडपीठ पर्यावरणविद कार्यकर्ता जोरू भटेना की याचिका पर सुनवाई कर रही है, जिसमें मेट्रो यार्ड के लिए पेड़ों को काटे जाने के वास्ते 29 अगस्त को दी मंजूरी को चुनौती दी गई है।

बीएमसी के वकील रवि कदम ने बुधवार को खंडपीठ को बताया कि वृक्ष प्राधिकरण ने पेड़ों को काटे जाने की अभी अनुमति नहीं दी है। कदम ने कहा, ‘‘औपचारिक अनुमति अभी नहीं दी गई है। तब तक कोई पेड़ नहीं काटा जाएगा। औपचारिक अनुमति दिए जाने के बाद कोई भी व्यक्ति महाराष्ट्र के कानून के तहत इस अनुमति को 15 दिनों में चुनौती दे सकता है।’’

इस पर मुख्य न्यायाधीश ने कहा, ‘‘याचिकाकर्ता काफी भयभीत है कि प्राधिकरण पेड़ काटना शुरू कर देगा और इसलिए उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया।’’ पीठ ने बीएमसी और मुंबई मेट्रो रेल कोरपोरेशन लिमिटेड (एमएमआरसीएल) को 17 सितंबर तक याचिका के जवाब में अपने-अपने हलफनामे दायर करने के निर्देश दिए हैं।

अदालत ने कहा, ‘‘चूंकि कानून के तहत प्राधिकरण अभी पेड़ काटने शुरू नहीं कर सकता तो हमें औपचारिक रोक का आदेश देने की जरूरत नहीं है।’’ भटेना के वकील जनक द्वारकादास ने अदालत को बुधवार को बताया कि वृक्ष प्राधिकरण ने पेड़ों को काटे जाने की अनुमति देते हुए उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह इंसान बनाम इंसान का मामला नहीं है। यह मानवता के खिलाफ पर्यावरण और पेड़ों का मामला है।’’ याचिका के अनुसार, इस साल 29 अगस्त को वृक्ष प्राधिकरण ने मुंबई मेट्रो के तीसरे चरण की परियोजना के लिए कार शेड बनाने के वास्ते आरे इलाके में कुछ पेड़ों को काटे जाने के एमएमआरसीएल के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी।

प्राधिकरण ने 2,185 पेड़ों को काटे जाने और इलाके से 461 पेड़ों को प्रतिरोपण करने की मंजूरी दी थी। उपनगर गोरेगांव में आरे कॉलोनी को शहर का बड़ा हरित क्षेत्र माना जाता है। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर, पूर्व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश और पूर्व क्रिकेटर वसीम जफर समेत कई हस्तियों ने पेड़ों को काटे जाने का विरोध किया। 

टॅग्स :बृहन्मुंबई महानगरपालिकामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग