लाइव न्यूज़ :

पुलिसकर्मी पर हमले के मामले में महाराष्ट्र की मंत्री यशोमति ठाकुर को तीन महीने की कैद, आठ साल बाद आया फैसला

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 15, 2020 20:43 IST

अदालत ने कहा कि मंत्री व कांग्रेस नेता जुर्माना अदा करने में विफल रहने रहती हैं तो अतिरिक्त एक महीने की जेल काटनी होगी। न्यायाधीश जोशी ने मंत्री के चालक और दो कार्यकर्ताओं को एक ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मी की पिटाई करने के लिए दोषी ठहराया।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री यशोमति ठाकुर को बड़ा झटका लगा है।गुरुवार को महाराष्ट्र की अदालत ने पुलिसकर्मी पर हमले के आठ वर्ष पुराने मामले में उन्हें तीन महीने की कैद की सजा सुनाई।

मुंबईः महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री यशोमति ठाकुर को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, गुरुवार को महाराष्ट्र की अदालत ने पुलिसकर्मी पर हमले के आठ वर्ष पुराने मामले में उन्हें तीन महीने की कैद की सजा सुनाई और 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जिला एवं सत्र अदालत ने मामले में तीन अन्य लोगों को भी दोषी ठहराया, जिनमें  यशोमति ठाकुर का एक ड्राइवर भी शामिल था और उसे भी तीन महीने के सश्रम कारावास की सजा दी।

अदालत ने कहा कि मंत्री व कांग्रेस नेता जुर्माना अदा करने में विफल रहने रहती हैं तो अतिरिक्त एक महीने की जेल काटनी होगी। न्यायाधीश जोशी ने मंत्री के चालक और दो कार्यकर्ताओं को एक ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मी की पिटाई करने के लिए दोषी ठहराया, जिन्होंने यशोमति ठाकुर के वाहन को एक तरफ़ा लेन पर रोक दिया था।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, यह घटना 24 मार्च, 2012 को अमरावती जिले के राजापीठ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत चूनाभट्टी क्षेत्र में लगभग शाम 4.15 बजे हुई थी। 

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग