लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के मंत्री ने अपनी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट ट्विटर पर की शेयर, कहा- कुछ मीडिया वाले दे रहे हैं गलत जानकारी

By विनीत कुमार | Updated: April 15, 2020 12:21 IST

महाराष्ट्र सरकार में आवास मंत्री जितेन्द्र आव्हाड ने दावा किया है कि उनके बारे में कोरोना संक्रमण को लेकर कुछ गलत खबरें फैलाई जा रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र सरकार में आवास मंत्री जितेन्द्र आव्हाड ने कोरोना रिपोर्ट की सार्वजनिकजितेन्द्र आव्हाड के अनुसार उन्हें लेकर गलत सूचना फैलाई जा रही है, उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव है

महाराष्ट्र सरकार में आवास मंत्री जितेन्द्र आव्हाड ने अपने कोरोना टेस्ट का रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उन्हें कोरोना होने की बात कही जा रही है। जितेन्द्र आव्हाड ने कहा कि अपने रिपोर्ट को सार्वजनिक करते हुए कहा है कि उनका टेस्ट निगेटिव रहा है लेकिन उन्हें लेकर गलत सूचना फैलाई जा रही है। आव्हाड ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट भी साझा की है।

आव्हाड ने ट्विटर पर लिखा, 'मैं पूरी तरह से फिट हूं और सड़कों पर काम कर रहा हूं। हालांकि कुछ चैनल टीआरपी के लिए मेरा इस्तेमाल कर रहे हैं। यह दिलचस्प है कि उन्हें ऐसा लगता है कि लोग ऐसी चीजें भी देखते हैं। मेरी रिपोर्ट देखिए। सही बात है कि मैं एक महीने से ज्यादा छूट के साथ घूम रहा था। भगवान उनके साथ विनम्र रहते हैं तो दूसरों के साथ विनम्र रवैया अपनाते हैं।' 

बता दें कि दो दिन पहले ही महाराष्ट्र के आवास मंत्री ने कोरोना वायरस से संक्रमित एक पुलिस अधिकारी के संपर्क के आने के कारण क्वारैंटाइन में जाने का फैसला किया था। मंत्री ने एक संदेश में कहा कि पहली जांच में वह कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाए गए लेकिन उन्होंने 14 दिन पृथक रहने का फैसला किया है। आव्हाड ने कहा, ‘मेरे साथ चलने वाले एक पुलिस अधिकारी में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसलिए मैंने पृथक रहने का फैसला किया है।' 

एनसीपी नेता ने कहा कि उन्होंने जांच करायी लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। डॉक्टरों की सलाह पर लेकिन वे अगले 14 दिन पृथक रहेंगे। मंत्री ने कहा कि संक्रमण की पुष्टि नहीं होने और पृथक रहने के लिए जरूरी अवधि पूरी करने के बाद वह लोगों की सेवा करने के लिए फिर से निकलेंगे। आव्हाड ठाणे जिले के कलवा-मुंब्रा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, जहां पिछले कुछ सप्ताह में कई लोग संक्रमित पाए गए हैं। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील