लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Taza Khabar: बच्चे को कथित रूप से किडनैप करने वाला युवक गिरफ्तार, ट्रक पलटने से दो लोगों की हुई मौत

By भाषा | Updated: March 6, 2020 10:48 IST

Maharashtra Taza Khabar: महाराष्ट्र में पुणे-सतारा राजमार्ग पर खंबातकी सुरंग के निकट शुक्रवार तड़के एक ट्रक पलटने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि दस लोग घायल हो गए।

Open in App

पालघरः महाराष्ट्र में पालघर जिले के वसई कस्बे के खैरपाड़ा से दो वर्षीय एक बच्चे का कथित रूप से अपहरण करने के लिये एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वलिव थाने के सहायक निरीक्षक संतोष सांगवीकर ने बताया कि सनी सिंह (25) ने दो मार्च को पारिवारिक विवाद के चलते बच्चे का अपहरण कर लिया था।

उन्होंने बताया कि बच्चे के परिजनों ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद तलाश अभियान शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि कुछ ही घंटो के बाद आरोपी के मुंबई के पश्चिमी उपनगर में बोरीवली रेलवे स्टेशन पर बच्चे के साथ होने का पता चला और रेलवे पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण) का मामला दर्ज किया गया है। 

वहीं, एक अन्य खबर की ओर रुख करें तो महाराष्ट्र में पुणे-सतारा राजमार्ग पर खंबातकी सुरंग के निकट शुक्रवार तड़के एक ट्रक पलटने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि दस लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि खुदाई के काम में लगा एक बोरवेल ट्रक सुबह करीब छह बजे सुरंग के पास मुड़ने के दौरान पलट गया।खंडाला पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि सात लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को सतारा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनामहाराष्ट्रक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग