लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार बच्चों के संरक्षण के लिए जल्द लागू करेगी नीति

By भाषा | Updated: July 20, 2020 12:38 IST

इस नीति के तहत, बच्चों का पालन-पोषण करने वाले परिवारों को उनकी क्षमता, मंशा, सामर्थ्य और बच्चों की देखभाल करने के पूर्व अनुभव के आधार पर चुना जाएगा। चुने गए परिवारों को बच्चों की जरूरतों एवं अधिकारों को पूरा करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र सरकार बच्चों के संरक्षण एवं पुनर्वास के लिए उनकी देखभाल संबंधी नीति जल्द ही लागू करने वाली है। राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री यशोमति ठाकुर ने यह जानकारी दी।

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार बच्चों के संरक्षण एवं पुनर्वास के लिए उनकी देखभाल संबंधी नीति जल्द ही लागू करने वाली है। राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री यशोमति ठाकुर ने यह जानकारी दी। मंत्री ने बताया कि यह पालक देखभाल नीति सिर्फ अनाथ बच्चों के लिए ही नहीं, बल्कि उन बच्चों के लिए भी होगी, जिन्हें देखभाल एवं संरक्षण की जरूरत है। चूंकि प्रत्येक बच्चे को परिवार में देखभाल की जरूरत होती है तथा यह उसका अधिकार होता है इसलिए यह नीति एक ऐसा कार्यक्रम है, जहां बच्चे को कुछ समय के लिए एक घर उपलब्ध कराया जाता है।

ठाकुर ने कहा कि इस नीति के तहत, बच्चों का पालन-पोषण करने वाले परिवारों को उनकी क्षमता, मंशा, सामर्थ्य और बच्चों की देखभाल करने के पूर्व अनुभव के आधार पर चुना जाएगा। चुने गए परिवारों को बच्चों की जरूरतों एवं अधिकारों को पूरा करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पालक परिवार स्थायी नहीं होगा और उसका बच्चे के ऊपर कोई कानूनी अधिकार नहीं होगा। मंत्री ने बताया कि दिशा-निर्देश पहले ही तैयार कर लिए गए हैं और विभिन्न हितधारकों के उचित प्रशिक्षण के बाद इसका क्रियान्वयन जल्द ही शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा, “बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण महत्त्वपूर्ण है। यह नीति मुंबई उपनगरीय इलाकों, सोलापुर, पुणे, पालघर और अमरावती में प्रायोगिक तौर पर लागू की जाएगी।” जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति पालक अभिभावकों की सूची बनाएगी और इस संबंध में रिपोर्ट सौंपेंगी कि वे बच्चे को देखभाल देने के लिए उचित हैं या नहीं। 

टॅग्स :उद्धव ठाकरे सरकारमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग