लाइव न्यूज़ :

सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए अच्छी खबर, महाराष्ट्र सरकार मुफ्त में देगी बीज

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 4, 2019 08:59 IST

आमतौर पर कृषि विभाग की ओर से किसानों को कम दर पर बीज दिए जाते हैं. इस वर्ष सरकार बीज मुफ्त देगी. बीज किसको दिए जाने हैं, उसके नियम व शर्तें विभाग द्वारा तैयार की जा रही हैं.

Open in App

महाराष्ट्र के राजस्व व कृषि विभाग ने 28 हजार 524 सूखाग्रस्त गांवों के किसानों को बीज मुफ्त देने की योजना तैयार की है. इसके लिए बजट में भी प्रावधान किया जाएगा. यह जानकारी राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने 'लोकमत समाचार' को दी. इनमें राज्य के 40, 959 गांव शामिल हैं. पाटिल ने कहा, सूखाग्रस्त गांवों के किसानों को बारिश शुरू होते ही बीजों की जरूरत पड़ती है. उसके लिए किसान कर्ज लेते हैं. यह समस्या हल करने के लिए सरकार ने योजना तैयार की है.आमतौर पर कृषि विभाग की ओर से किसानों को कम दर पर बीज दिए जाते हैं. इस वर्ष सरकार बीज मुफ्त देगी. बीज किसको दिए जाने हैं, उसके नियम व शर्तें विभाग द्वारा तैयार की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि यह योजना केवल सूखाग्रस्त गांवों के लिए होगी. उसके लिए बजट में भी प्रावधान करना पड़े तो किया जाएगा. इसका प्रस्ताव मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भेजा जा रहा है.लड़कियों की शिक्षा के लिए दी जाएंगी सुविधाएं पाटिल ने कहा कि दूसरी समस्या लड़कियों के स्कूल में प्रवेश की होती है. किसान अपनी बच्चियों से कहते हैं कि इस वर्ष तू क्यों स्कूल जा रही है. इसलिए सूखाग्रस्त गांवों की लड़कियों की शिक्षा के लिए सभी सुविधाएं देने का प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है. इसके लिए हमने वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार से बजट में अलग से प्रावधान करने का अनुरोध किया है.कृत्रिम वर्षा करवाई जाएगी राज्य के राजस्व सचिव किशोरराजे निंबालकर ने कहा कि फिलहाल 1583 चारा छावनियों में 10 लाख 68 हजार 375 मवेशी हैं. 5127 गांवों में 6643 टैंकरों के जरिए जलापूर्ति की जा रही है. विभाग ने 1 डॉपलर रडार व एक विमान औरंगाबाद में तैयार रखे गए हैं.बादलों का अनुमान लगाकर विमान की मदद से कृत्रिम वर्षा करवाई जाएगी. इसके लिए मराठवाड़ा के सभी जिलों, पुणे जिले के कुछ क्षेत्रों व विदर्भ के कुछ क्षेत्रों में बादलों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग