लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव : पार्टियां बागियों को मैदान छोड़ने के लिए मनाने में जुटीं

By भाषा | Updated: October 7, 2019 07:12 IST

बागियों से सबसे अधिक पीड़ित सत्तारूढ़ भाजपा के हैं जिसके 114 नेताओं ने 27 विधानसभा सीटों में आधिकारिक प्रत्याशियों के खिलाफ ताल ठोकी है। पार्टी मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और राज्य के मंत्री चंद्रकांत पाटिल के नेतृत्व में बागियों को मनाने में जुटी है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में होने वाले चुनाव में पार्टियां नामांकन भर चुके बागियों को मैदान छोड़ने के लिए मनाने में जुटी हैं।सोमवार को नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख है और अगर तमाम कोशिशों के बावजूद बागी डटे रहते हैं तो पार्टियों के प्रतिबद्ध मतों में बिखराव और नुकसान संभव है।

महाराष्ट्र में होने वाले चुनाव में पार्टियां नामांकन भर चुके बागियों को मैदान छोड़ने के लिए मनाने में जुटी हैं। सोमवार को नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख है और अगर तमाम कोशिशों के बावजूद बागी डटे रहते हैं तो पार्टियों के प्रतिबद्ध मतों में बिखराव और नुकसान संभव है।

बागियों से सबसे अधिक पीड़ित सत्तारूढ़ भाजपा के हैं जिसके 114 नेताओं ने 27 विधानसभा सीटों में आधिकारिक प्रत्याशियों के खिलाफ ताल ठोकी है।

पार्टी मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और राज्य के मंत्री चंद्रकांत पाटिल के नेतृत्व में बागियों को मनाने में जुटी है।

इसी तरह की कोशिश सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल शिवसेना और विपक्षी कांग्रेस तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकंपा) कर रही है।

पंढरपुर सीट से कांग्रेस के स्थानीय नेता शिवाजीराव कलुंगे ने निर्दलीय नामांकन पत्र दाखिल किया है जबकि मौजूदा कांग्रेस विधायक भारत भालके राकांपा में शामिल हो गए हैं और इस चुनाव में कांग्रेस-राकांपा गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी हैं।

एक नेता ने बताया कि 2014 में पंढरपुर से कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी लेकिन सीट बंटवारे के तहत 2019 में यह सीट राकांपा को दे दी गई।

शिरोल सीट पर कांग्रेस-राकांपा आधिकारिक रूप से अनिल मडनायक का समर्थन कर रहे हैं लेकिन यहां राकांपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र पाटिल यादरवकर ने बगावत कर निर्दलीय पर्चा भरा है और उन्हें मनाने की कोशिश जारी है। उल्लेखनीय है कि शनिवार की जांच के बाद 4,739 प्रत्याशियों का नामांकन वैध पाया गया। प्रत्याशी सोमवार तीन बजे तक नामांकन वापस ले सकते हैं। भाषा धीरज वैभव वैभव

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग