लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनावः चुनावी रणनीति तय करने के लिए अमित शाह ने की बैठक, गठबंधन को लग सकता है झटका!

By भाषा | Updated: September 27, 2019 05:53 IST

यह बैठक ऐसे समय हुई है जब महाराष्ट्र में शिवसेना को बराबर सीटें देने के बजाय भाजपा की ओर से कम सीटों की पेशकश के मद्देनजर दोनों दलों के बीच गठबंधन में स्थिति असहज होने की खबरें आ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशाह ने महाराष्ट्र से पार्टी के कोर समूह की बैठक की अध्यक्षता की। दोनों दलों के बीच गठबंधन में स्थिति असहज होने की खबरें आ रही हैं।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम तय करने, शिवसेना के साथ सीट बंटवारे समेत चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र से पार्टी के कोर समूह की बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक ऐसे समय हुई है जब महाराष्ट्र में शिवसेना को बराबर सीटें देने के बजाय भाजपा की ओर से कम सीटों की पेशकश के मद्देनजर दोनों दलों के बीच गठबंधन में स्थिति असहज होने की खबरें आ रही हैं।

हालांकि सूत्रों ने गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं होने की खबरों को तवज्जो नहीं देते हुए विश्वास जताया कि दोनों दल जल्द सीट बंटवारे के समझौते की घोषणा कर देंगे। उन्होंने बताया कि शिवसेना को 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव में करीब 115-125 सीटें लड़ने को मिल सकती हैं।

इस तरह की भी राय है कि भाजपा शिवसेना को उपमुख्यमंत्री के पद की पेशकश कर सकती है लेकिन पार्टी नेताओं ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। राजधानी में पार्टी मुख्यालय में हुई मैराथन बैठक में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव तथा सरोज पांडेय उपस्थित थे।

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग