लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव 2019: एनसीपी को झटका, बीड के कैज से उम्मीदवार नमिता मुंदडा बीजेपी में शामिल

By विनीत कुमार | Updated: September 30, 2019 14:46 IST

Maharashtra election 2019: नमिता मुंदडा इससे पहले 2014 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एनसीपी के टिकट पर लड़ चुकी हैं। हालांकि, बीड के कैज सीट पर उन्हें बीजेपी उम्मीदवार से हार का सामना करना पड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देएनसीपी की उम्मीदवार नमिता मुंदडा बीजेपी में शामिलकुछ दिन पहले ही एनसीपी ने बनाया था नमिता को अपना उम्मीदवार, शरद पवार ने की थी घोषणा

महाराष्ट्र चुनाव से ठीक पहले एनसीपी को बड़ा झटका लगा है। शरद पवार की पार्टी एनसीपी की बीड से उम्मीदवार नमिता मुंदडा सोमवार को बीजेपी में शामिल हो गईं। नमिता ने पंकजा मुंडे की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। एनसीपी के लिए यह बड़ा झटका इसलिए भी है कि क्योंकि करीब एक हफ्ते पहले खुद शरद पवार ने नमिता को बीड के कैज से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया था। अगले महीने ही महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने हैं।

नमिता मुंदडा एनसीपी की अहम नेताओं में शामिल रही हैं। उनकी सास विमल मुंदडा पूर्व में एनसीपी की ओर से मंत्री भी रह चुकी हैं। इससे पहले साल 2014 के विधानसभा चुनाव में नमिता को कैज सीट से बीजेपी की संगीता टोंबरे से हार का सामना करना पड़ा था। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव-2019 की वोटिंग 21 अक्टूबर है जबकि मतो की गिनती 24 तारीख को होगी।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शरद पवारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाबा-बैरागी राजनीतिक कमजोरी या मजबूरी

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

भारतबारामती-राहुरी सीट उपचुनावः अजित पवार की सीट पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, चुनाव मैदान से हटे शरदचंद्र पवार?, जानें मतदान और मतगणना कब?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा