लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में संविदा पर पुलिसकर्मियों की भर्ती नहीं, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा- मुंबई पुलिस में 10000 जवानों की कमी, हर साल 1500 कर्मी सेवानिवृत्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 26, 2023 20:21 IST

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने विधान परिषद में कहा कि मुंबई पुलिस ने राज्य पुलिस के निकाय महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम (एमएसएससी) से तीन हजार कर्मियों की मांग की है ताकि मानवबल की कमी को दूर किया जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देवित्तीय राजधानी की उचित सुरक्षा इस कमी को पूरा किए बिना नहीं की जा सकती है। कहीं भी पुलिस कर्मियों की भर्ती संविदा पर नहीं होती है और यहां (महाराष्ट्र में) भी नहीं होगी।पुलिस बल में 2019, 2020 और 2021 में कोई नयी भर्ती नहीं हुई।

मुंबईः महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने बुधवार को राज्य विधान मंडल में जोर देकर कहा कि राज्य में पुलिसकर्मियों की भर्ती संविदा पर नहीं होगी। उन्होंने स्वीकार किया कि मुंबई में करीब 10 हजार पुलिस कर्मियों की कमी है।

राज्य के गृह विभाग की जिम्मा भी संभाल रहे फड़नवीस ने विधान परिषद में कहा कि मुंबई पुलिस ने राज्य पुलिस के निकाय महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम (एमएसएससी) से तीन हजार कर्मियों की मांग की है ताकि मानवबल की कमी को दूर किया जा सके।

उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस में करीब 10 हजार जवानों की कमी है और देश की वित्तीय राजधानी की उचित सुरक्षा इस कमी को पूरा किए बिना नहीं की जा सकती है। इससे पहले विधानसभा में उप मुख्यमंत्री ने कहा था, ‘‘कहीं भी पुलिस कर्मियों की भर्ती संविदा पर नहीं होती है और यहां (महाराष्ट्र में) भी नहीं होगी।’’

विधान परिषद में फड़नवीस ने कहा कि एमएसएससी से मांगे गए कर्मियों का इस्तेमाल सुरक्षा, पहरेदारी संबंधी ड्यूटी और अन्य स्थिर कार्यों में किया जाएगा। विधानमंडल के उच्च सदन में उप मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उन्हें (एमएसएससी कर्मियों को) जांच या कानून व्यवस्था लागू करने से जुड़े कार्य नहीं दिए जाएंगे।

यह पुलिस कर्मियों की संविदा पर नियुक्ति नहीं है ...ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।’’ फड़नणवीस ने यह जवाब विपक्षी सदस्यों की आलोचना के बाद दी। विपक्षी सदस्यों ने आरोप लगाया था कि राज्य में पुलिस कर्मियों की भर्ती संविदा पर हो रही है। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि मुंबई पुलिस में 10 हजार पद रिक्त हैं और हर साल 1500 कर्मी सेवानिवृत्त होते हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस बल में 2019, 2020 और 2021 में कोई नयी भर्ती नहीं हुई और तीन साल कोविड-19 महामारी के दौरान करीब 500 पुलिस कर्मियों की मौत हुई। उन्होंने बताया कि 18,331 पुलिस कर्मियों की भर्ती के लिए राज्यव्यापी प्रक्रिया शुरू की गई है।

इसमें से पुलिस आरक्षियों के 14,956 पद , चालक (आरक्षी रैंक) के 2174 और राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के कर्मियों की भर्ती शामिल है। इससे पहले विधानसभा में यह मुद्दा उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, ‘‘आप (सरकार) पुलिसकर्मियों की भर्ती संविदा पर कर रहे हैं।

आपके मंत्री भी संविदा पर हैं। जब वे (अधिकारियों) से जानकारी लेते हैं तो वे जवाब को मोड़ देते हैं जिसकी वजह से प्रश्नों का उत्तर देने में समय लगता है। सटीक और बिंदुवार जवाब दें।’’ जवाब में उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अगर आप संविदा पर आना चाहते हैं तो हम इसपर विचार करेंगे। कहीं भी पुलिसकर्मियों की भर्ती संविदा पर नहीं होती है और यह नहीं किया जाएगा। मैं इसपर विस्तृत बयान दूंगा।’’

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसमुंबई पुलिसBJPएकनाथ शिंदेअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग