लाइव न्यूज़ :

सीएम देवेंद्र फड़नवीस का शरद पवार पर पलटवार, कहा- बीजेपी में शामिल होने के लिए तैयार कई एनसीपी-कांग्रेसी नेता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 28, 2019 17:26 IST

इससे पहले एनसीपी चीफ शरद पवार ने केंद्र सरकार पर ईडी और आयकर विभाग के दुरुपयोग का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि जिन नेताओं ने बीजेपी में शामिल होने से इनकार कर दिया है।

Open in App

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने एनसीपी चीफ शरद पवार के एक आरोप का  पटलवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और एनसीपी के कई नेता बीजेपी में शामिल होने के लिए तैयार हैं, लेकिन कुछ लोगों को ही पार्टी में शामिल किया जाएगा। ऐसे नेता बीजेपी में शामिल नहीं होंगे जिनपर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) या अन्य एजेंसियों द्वारा कार्रवाई की जा रही हो।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमने किसी को पार्टी में आने के लिए आमंत्रित नहीं किया है, वो खुद ही हमसे संपर्क कर रहे हैं। फड़नवीस ने शरद पवार के आरोपों पर यह बयान दिया है।

इससे पहले एनसीपी चीफ शरद पवार ने केंद्र सरकार पर ईडी और आयकर विभाग के दुरुपयोग का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि जिन नेताओं ने बीजेपी में शामिल होने से इनकार कर दिया है। ऐसे में उन नेताओं के खिलाफ एजेंसियों द्वारा कार्रवाई की जा रही है। 

वहीं, देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि हमारी सरकार ने इन पांच सालों में चुनौतियों का सामना करते हुए कई चीनी मीलें लगवाई। हालांकि इसकी लंबी लिस्ट है, लेकिन किसी  को भी बीजेपी में शामिल होने के लिए नहीं कहा गया। उन्होंने कहा कि पवार साहब को अपनी पार्टी का आत्मविश्लेषण करना चाहिए।   

 

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसशरद पवारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग