लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: मंत्रिमंडल के विस्तार में आज 9 मंत्री लेंगे शपथ, कई मंत्रियों की हो सकती है विदाई

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 16, 2019 07:49 IST

शिवसेना की ओर से अनिल परब या तानाजी सावंत और राकांपा छोड़कर आए जयदत्त क्षीरसागर को मौका मिलने की संभावना है. केंद्रीय समाज कल्याण राज्यमंत्री रामदास आठवले की रिपा (आ) के अविनाश महातेकर को भी मंत्रीपद मिलेगा.

Open in App
ठळक मुद्देशपथ विधि में उद्धव ठाकरे नहीं शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे रविवार को यहां होने वाले शपथग्रहण समारोह में उपस्थित नहीं रहेंगे.शपथ समारोह के दौरान कांग्रेस-राकांपा सहित विपक्षी नेताओं की बैठक नेता प्रतिपक्ष धनंजय मुंडे के बंगले पर होगी.

लंबी प्रतीक्षा के बाद राज्य मंत्रिमंडल विस्तार की घड़ी आ ही गई है. रविवार सुबह 11 बजे होने वाले शपथ विधि समारोह में कुछ मंत्रियों की विदाई के संकेत हैं. सूत्रों के मुताबिक कल होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल में नौ नए (भाजपा-6, शिवसेना-2, रिपा (आ)-1) चेहरों को मौका मिल सकता है. सोमवार से विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू होे जा रहा है.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मंत्रिमंडल में फिलहाल 22 कैबिनेट और 16 राज्यमंत्री हैं. ऐसे में अभी भी पांच मंत्रियों की गुंजाइश है. नौ मंत्रियों को समाहित करने के लिए मौजूदा चार मंत्रियों को हटाया जा सकता है. सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट मंत्रियों गृह निर्माण मंत्री प्रकाश मेहता, आदिवासी विकास मंत्री विष्णु सावरा, सामाजिक न्यायमंत्री राजकुमार बडोले के अलावा अंबरीश आत्राम, प्रवीण पोटे, दिलीप कांबले, विद्या ठाकुर को भी हटाया जा सकता है.

राधाकृष्ण विखे पाटिल का भाजपा में ही विरोध हो रहा था, पर फडणवीस की मध्यस्थता से उनकी राह आसान हो गई है. भाजपा की ओर से मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार, अनिल बोंडे, संजय कुटे, अतुल सावे, योगेश सागर और सुरेश खाड़े के नाम तय होने की जानकारी मिली है. शिवसेना की ओर से अनिल परब या तानाजी सावंत और राकांपा छोड़कर आए जयदत्त क्षीरसागर को मौका मिलने की संभावना है. केंद्रीय समाज कल्याण राज्यमंत्री रामदास आठवले की रिपा (आ) के अविनाश महातेकर को भी मंत्रीपद मिलेगा.

शनिवार को मुख्यमंत्री की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात में नामों की सूची पर मुहर लगने की जानकारी मिली है. इससे पहले शुक्रवार रात फडणवीस ने उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी. शपथ विधि में उद्धव ठाकरे नहीं शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे रविवार को यहां होने वाले शपथग्रहण समारोह में उपस्थित नहीं रहेंगे.

उल्लेखनीय है कि वे पार्टी के 16 सांसदों के साथ अयोध्या जाने वाले हैं. शपथ समारोह के दौरान कांग्रेस-राकांपा सहित विपक्षी नेताओं की बैठक नेता प्रतिपक्ष धनंजय मुंडे के बंगले पर होगी. इस वजह से वे भी समारोह में उपस्थित नहीं रहेंगे.

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग