लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बालासाहब थोराट ने दिया बड़ा बयान, जानिए कांग्रेस के कितने विधायक बनेंगे कैबिनेट मंत्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2019 17:44 IST

बालासाहब थोराट ने कहा कि कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देथोराट की मानें तो कांग्रेस के 12 मंत्री होंगे जिनमें से 10 कैबिनेट रैंक के हैं।इससे पहले थोराट और कांग्रेस के ही नितिन राउत, शिवसेना के एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई, राकांपा के जयंत पाटिल और छगन भुजबल मंत्री पद के लिए शपथ ले सकते हैं।

महाराष्ट्र के मंत्री और कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने प्रदेश सरकार के कैबिनेट विस्तार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि आज सूची निकल जाएगी। थोराट की मानें तो कांग्रेस के 12 मंत्री होंगे जिनमें से 10 कैबिनेट रैंक के हैं।

बता दें कि इससे पहले थोराट और कांग्रेस के ही नितिन राउत, शिवसेना के एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई, राकांपा के जयंत पाटिल और छगन भुजबल 28 नवंबर को उद्धव ठाकरे के साथ शपथ ले चुके हैं। तीनों दलों के बीच हुए सत्ता साझेदारी के फॉर्मूले के तहत शिवसेना के पास मुख्यमंत्री के अलावा 16 मंत्री होंगे। वहीं राकांपा के 14 और कांग्रेस के 12 मंत्री होंगे।

महाराष्ट्र में अगले सप्ताह होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार से पहले, कांग्रेस की राज्य इकाई पार्टी के खाते में आए मंत्रिपदों से संतुष्ट नहीं है। पार्टी के एक सूत्र ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य इकाई के नेताओं ने कांग्रेस हाई कमान को अपनी नाराजगी से अवगत करा दिया है। कांग्रेस के खाते में अन्य मंत्रिपदों के अलावा राजस्व और लोक निर्माण विभाग हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कांग्रेस को मिले अधिकतर विभागों का जनता से कोई सीधा संबंध नहीं है।

 उन्होंने कहा, “पशुपालन और कपड़ा जैसे मंत्रालय जो हमें मिले हैं, इनका कृषि और उद्योग मंत्रालय में विलय कर देना चाहिए।” उन्होंने कहा कि इस विषय पर कांग्रेस महासचिव मल्लिकार्जुन खडगे के साथ चर्चा होने की संभावना है जो पार्टी के स्थापना दिवस 28 दिसंबर को मुंबई में होंगे। नेता ने कहा, “अगर अभी इसका कोई हल नहीं निकला तो भविष्य में महाराष्ट्र में कांग्रेस को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।”

टॅग्स :महाराष्ट्रउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारUddhav Thackeray Government
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग