लाइव न्यूज़ :

संजय राउत का बयान, 'आने वाले समय में महाराष्ट्र में होगा शिवसेना का मुख्यमंत्री'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 9, 2019 09:19 IST

Sanjay Raut: शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा है कि आने वाले समय में महाराष्ट्र में शिवसेना का मुख्यमंत्री होगा, विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी के साथ है पार्टी का गठबंधन

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में आने वाले दिनों में होगा शिवसेना का मुख्यमंत्रीराउत ने कहा, राम मंदिर निर्माण में पहली ईंट शिवसेना की होगी

शिवेसना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा है कि आने वाले समय में महाराष्ट्र में शिवसेना का मुख्यमंत्री होगा। राउत ने बयान मुंबई में पार्टी की दशहरा रैली को संबोधित करते हुए दिया। 

संजय राउत ने रैली में जुटी भीड़ से कहा, 'आने वाले समय में राज्य में शिवसेना का मुख्यमंत्री का होगा। आज, शिवसेना थोड़ा शांत दिखती है, लेकिन उस पर मत जाइए। हम क्योंकि गठबंधन में हैं तो हमें कुछ मुद्दों पर सावधानी से बोलना है।'

'अगली दशहरा रैली में उद्धव ठाकरे के बगल में बैठेंगे फड़नवीस'

मुंबई के शिवाजी पार्क में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए संजय राउत ने कहा कि अगली दशहरा रैली में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के बगल में बैठे दिखेंगे।

उन्होंने कहा, 'हम सिर्फ विधानसभा चुनाव जीतने की योजना नहीं बना रहे हैं, हम मंत्रालय पर अपना झंडा फहराना चाहते हैं। उस समय कोई भी नोटबंदी के खिलाफ आवाज नहीं उठा पाया था लेकिन पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे एकमात्र व्यक्ति थे, जिन्होंने कहा था कि नोटबंदी से अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी। जम्मू और कश्मीर से धारा 370 हटाना बाल ठाकरे का सपना था, इसलिए हमने बीजेपी के साथ गठबंधन किया।'

राउत ने साथ ही कहा कि राम मंदिर के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली पहली ईंट पर शिवसेना का नाम लिखा होगा।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की 288 सीटों के लिए शिवसेना और बीजेपी ने गठबंधन किया है, जिनमें सेना 124 सीटों पर जबकि बीजेपी 150 सीटों पर लड़ रही है, जबकि 14 सीटें बाकी सहयोगियों के लिए छोड़ी गई हैं। इन चुनावों के लिए वोटिंग 21 अक्टूबर और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।

टॅग्स :शिव सेनामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग