लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: मुंबई में मतदान और मतगणना के लिए 4 दिनों तक शराब की बिक्री पर रोक, जानें तारीखें

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 6, 2019 16:09 IST

No sale of liquor in Mumbai: आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मुंबई में 19 से 21 अक्टूबर और 24 अक्टूबर को बंद रहेगी शराब की बिक्री

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए 19 से 21 और 24 अक्टूबर को बंद रहेगी शराबों की बिक्रीकलेक्टर शिवाजीराव जोनधाले ने जारी किया इन दिनों सभी शराब की दुकानों को बंद रखने का आदेश

मुंबई के कलेक्टर शिवाजीराव जोनधाले ने रविवार को आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए 19 से 21 अक्टूबर और 24 अक्टूबर समेत कुल चार दिन तक शराब की बिक्री पर रोक लगाने का आदेश जारी किया।

जिलाधिकारी शिवाजीराव के आदेश के मुताबिक राज्य में चुनावों को देखते हुए 19 से 21 अक्टूबर और 24 अक्टूबर को शहर में सभी प्रकार की शराब की बिक्री पर रोक रहेगी और सभी शराब की दुकाने भी बंद रहेंगी।

288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होगा जबकि 24 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे।

इन चुनावों के लिए उम्मीदवारों के लिए 4 और 5 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख के बाद अब 7 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। नाम वापस लेने की अंतिम तारीख के बाद राज्य में चुनाव प्रचार पूरे जोर-शोर से शुरू हो जाएगा। 

इन चुनावों में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ बीजेपी-शिवेसना और कांग्रेस-एनसीपी के बीच है। 

बीजेपी-शिवसेना गठबंधन में इस बार बीजेपी बड़े साझेदार की भूमिका में है और सहयोगी दलों समेत 164 सीटों पर लड़ेगी, जबकि शिवसेना 124 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 

वहीं कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन में कांग्रेस 147 जबकि एनसीपी 124 सीटों पर लड़ेगी, जबकि तीन अन्य सीटें सपा के लिए छोड़ी गई हैं।

शिवसेना के आदित्य ठाकरे वर्ली से चुनाव लड़े रहे हैं। वह शिवसेना के इतिहास में चुनाव लड़ने वाले ठाकरे परिवार के पहले सदस्य हैं। 2014 में बीजेपी-शिवसेना और कांग्रेस-एनसीपी ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। बीजेपी ने 122 और शिवसेना ने 63 सीटें जीती थी।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग