लाइव न्यूज़ :

चुनावी सीजन में महाराष्ट्र सरकार का कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, एक महीने की एडवांस सैलरी और पेंशन की 'घोषणा'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 10, 2019 10:50 IST

Maharashtra Goverment: दिवाली से पहले महाराष्ट्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को इस महीने की सैलरी और पेंशन एडवांस में देने की घोषणा की है

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र सरकार ने की अपने कर्मचारियों को एडवांस में सैलरी और पेंशन देने की घोषणा सरकारा का दावा इसके लिए ली गई थी चुनाव आयोग से इजाजत, पहले जारी की फिर हटाई अधिसूचना

आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए लागू आचार संहिता के बीच राज्य की बीजेपी सरकार ने नियमों में ढील देते हुए बुधवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों और सहायता प्राप्त संस्थानों के कर्मचारियों को एक महीने एडवांस सैलरी देने की घोषणा की। 

जहां वित्तीय विभाग ने दावा किया कि वेतन के अग्रिम भुगतान के लिए इजाजत महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से ली गई थी, हालांकि विभाग ने शाम तक नोटिफिकेशन वापस ले लिया, जिससे उसके दावे पर सवाल भी उठे।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिसूचना, जो अब वापस ले ली गई है, में महाराष्ट्र के लेखा और कोषागार निदेशालय को निर्देश दिया गया है कि इस महीने के देय वेतन और पेंशन को 24 अक्टूबर से पहले जारी कर दिया जाए। 

दिवाली से पहले एडवांस सैलरी की घोषणा

इस अधिसूचना में कहा गया है, 'दिवाली त्योहार 25 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। कर्मचारियों को त्योहार मनाने के लिए पैसे का अग्रिम भुगतान करने का फैसला लिया गया।'  

आगामी चुनावों के लिए वोटिंग 21 अक्टूबर को होनी है, जबकि वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी। ये छूट न सिर्फ राज्य कर्मचारियों बल्कि उन लोगों के लिए भी दी गई है जो जिला परिषदों और सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, और कृषि विश्वविद्यालयों में कार्यरत हैं।

अधिसूचना के मुताबिक, सरकार ने इस छूट की इजाजत देने के लिए मुंबई फाइनेंशियल रूल्स (1958) और महाराष्ट्र ट्रेजरी रूल्स (1968) के प्रावधानों में ढील दी है। राज्य के मुख्य सचिव नितिन गडारे ने कहा, 'दीवाली से पहले (राज्य) कर्मचारियों को सद्भावना प्रतीक के रूप में अग्रिम में भुगतान करने की परंपरा रही है।'

उन्होंने ये भी कहा कि 'इसके लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी से इजाजत ले ली गई है।'

वहीं अधिसूचना हटा लिए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने 'व्यावहारिक कठिनाइयों' का हवाला दिया।

सूत्रों का कहना है कि चुनावों से पहले ताजा अधिसूचना जारी करने की संभावना नहीं है। महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बलदेव सिंह ने कहा, 'दिवाली को ध्यान में रखते हुए इजाजत दे दी गई है।'

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)Bharatiya Janata Party (BJP)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग