लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: बीजेपी नेता एकनाथ खड़से ने किया एनसीपी से जुड़ने का खंडन, कहा, 'शरद पवार झूठा बयान दे रहे हैं'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 4, 2019 15:24 IST

Eknath Khadse: महाराष्ट्र चुनावों के लिए टिकट ना मिलने के बावजूद एकनाथ खड़से ने पार्टी के प्रति वफादारी जताते हुए किया एनसीपी से जुड़ने का खंडन

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी के वरिष्ठ नेता एकनाथ खड़से ने किया एनसीपी से जुड़ने का खंडनएकनाथ खड़से ने लगाया शरद पवार पर झूठ फैलाने का आरोप

आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी से टिकट न मिलने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता एकनाथ खड़से ने उन मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया है, जिसमें कहा जा रहा है कि वह नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का हाथ थाम सकते हैं। 

खड़से ने 'झूठा बयान' फैलाने का आरोप लगाते हुए एनसीपी प्रमुख शरद पवार पर हमला बोलते हुए कहा, 'मैं पिछले साल न तो शरद पवार और न ही उनकी पार्टी के किसी अन्य नेता से मिला हूं, न ही मैंने उनके साथ बातचीत की है। मैं नहीं जानता कि क्यों वह मेरे उनसे संपर्क साधने या एनसीपी के टिकट पर चुनाव लड़ने को लेकर झूठा बयान क्यों दे रहे हैं।'

खड़से की बेटी को दिया गया उनकी जगह टिकट

वहीं बीजेपी द्वारा शुक्रवार को जारी उसकी चौथी लिस्ट में एकनाथ खड़से की बेटी रोहिणी को मुक्तईनगर सीट से टिकट दिया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवार ने कहा था कि सात बार के विधायक खड़से उनसे संपर्क में हैं और बीजेपी से अलग होकर एनसीपी से जुड़ सकते हैं।

लेकिन बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में शामिल खड़से ने इन सभी अफवाहों को दरकिनार करते हुए खुद को बीजेपी का एक समर्पित कार्यकर्ता बताया है। 

उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि मुझे गवर्नर बनाया जाएगा या कोई अन्य भूमिका दी जाएगी लेकिन मैं पार्टी का एक समर्पित कार्यकर्ता हूं और बीजेपी मुझसे जो भी करने को कहेगी मैं करूंगा।'

इससे पहले, बीजेपी ने शुक्रवार को आगामी चुनावों के लिए सात उम्मीदवारों की अपनी चौथी लिस्ट जारी की थी। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए मतदान 21 अक्टूबर को होगा, जबकि मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शरद पवारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारतज्योतिषी अशोक खरात को लेकर हंगामा जारी, 58 महिला से यौन शोषण?, इस्तीफा दें एनसीपी महाराष्ट्र अध्यक्ष सुनील तटकरे?, वीडियो

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाबा-बैरागी राजनीतिक कमजोरी या मजबूरी

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग