लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: बीएसपी ने चौंकाया, उत्तर नागपुर से प्रदेश अध्यक्ष सुरेश साखरे को मैदान में उतारा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 4, 2019 07:47 IST

Suresh Sakhare: बीएसपी ने नागपुर जिले की सभी सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी न करने के बावजूद सुरेश साखरे को दिया टिकट

Open in App
ठळक मुद्देबीएसपी ने नागपुर की सभी विधानसभा सीटों पर नहीं जारी की है उम्मीदवारों की सूचीबीएसपी ने अपने प्रदेश अध्यक्ष सुरेश साखरे को उत्तर नागपुर से मैदान में उतारा

नागपुर: बहुजन समाज पार्टी ने भले ही नागपुर जिले की सभी विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है, लेकिन उत्तर नागपुर से पार्टी ने चौंकाते हुए राज्य बसपा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश साखरे को ही मैदान में उतारने का फैसला किया है। पिछले विधानसभा चुनाव में उत्तर नागपुर से बसपा प्रत्याशी ने 50 हजार से अधिक वोट हासिल किए थे। 

बसपा के सर्वाधिक नगरसेवक भी उत्तर नागपुर से चुनकर आए हैं। ऐसी स्थिति में बसपा के लिए उत्तर नागपुर विधानसभा सीट महत्वपूर्ण है। वहां से बसपा की विधानसभा सीट के लिए पार्टी के अनेक पदाधिकारियों और नगरसेवकों ने दावे किए थे। किसी बाहरी व्यक्ति को टिकट दिए जाने और किसी गुट विशेष से जुड़े पदाधिकारी को उम्मीदवार बनाए जाने से पार्टी में असंतोष बढ़ने की संभावना थी। 

इसीलिए सीधे पार्टी के प्रदेश नेतृत्व को ही उत्तर नागपुर क्षेत्र से टिकट दिए जाने से संभावित विवादों पर विराम लगने का भरोसा है। 

पार्टी सूत्रों के अनुसार बसपा ने जिले में ग्रामीण की 6 और शहर की सभी 6 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार तय कर लिए हैं। इसके बावजूद गुरुवार देर रात तक प्रदेशाध्यक्ष साखरे के नाम के अलावा अन्य तय उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए गए थे। शुक्रवार को सुबह 11 बजे शहर के सभी उम्मीदवारों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संविधान चौक पर बुलाया गया है।

वहां से प्रदेशाध्यक्ष के साथ ही अन्य उम्मीदवार भी रैली के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर आवेदन दाखिल करेंगे। वहीं ग्रामीण के उम्मीदवारों को दोपहर 3 के पहले आवेदन के लिए पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

टॅग्स :बहुजन समाज पार्टी (बसपा)महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग