लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: असदुद्दीन औवेसी की AIMIM ने जारी की 7 और उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसे मिला कहां से टिकट

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 2, 2019 11:13 IST

AIMM: असदुद्दीन औवेसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए जारी की सात और उम्मीदवारों की लिस्ट

Open in App
ठळक मुद्देअसदुद्दीन औवेसी की पार्टी AIMIM ने जारी की 7 और उम्मीदवारों की लिस्टAIMIM 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा के लिए जारी कर चुका है 24 उम्मीदवारों की लिस्ट

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने 21 अक्टूबर से होने वाले आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए सात उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है, जिससे कुल उम्मीदवारों की संख्या 24 हो गई है।

ये हालिया लिस्ट एआईएमआईएम के अध्यक्ष और सासंद इम्तियाज जलील ने जारी की है। हैदराबाद स्थित इस पार्टी ने इससे पहले दलित नेता प्रकाश आंबेडकर की अगुवाई वाली वंचित बहुजन अघाड़ी (VBA) से अपना गठबंधन तोड़ दिया था।  

एआईएमआईएम ने जारी की सात और उम्मीदवारों की लिस्ट

इस लिस्ट में अली खान मोईन खान (प्रभानी), शेख शफीक मोहम्मद (बीड), प्रह्लाद ढोंढीराम राठौड़ (पैथन, औरंगाबाद), शकीबुर रहमान (कम्पटी, नागपुर) के नाम शामिल हैं।

वहीं अनुसूचित जाति आरक्षित सीटों में हथकनानगले (कोल्हापुर) और श्रीरामपुर (अहमदनगर) से क्रमश: सागर नामदेव शिंदे और सुरेश एकनाथ जगधाने को उतारा गया है।  

पहले शेख यूसुफ को उत्तरी महाराष्ट्र की धुले सीट से एआईएमआईएम का उम्मीदवार घोषित किया गया है। अब धुले सीट से अनवर फारूक शाह को टिकट दिया गया है।

जलील ने प्रेस रिलीज में धुले सीट में इस बदलाव को 'निजी कारण' बताया है।

अब तक असद्दुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए 24 उम्मीदवार घोषित किए हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की 288 सीटों के लिए मतदान 21 अक्टूबर को होगा जबकि मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।  

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग