लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: शिवसेना-भाजपा को 220 से ज्यादा सीटें जीतने का भरोसा, जल्द होगा सीटों का बंटवारा

By भाषा | Updated: September 21, 2019 18:45 IST

महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है। इस बीच शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने यह साफ़ किया कि भाजपा-शिवसेना के साथ ही चुनाव लड़ेगी। बता दें कि कई दिनों से दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर मतभेद की खबर थी।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा गठबंधन को 220 से ज्यादा सीटें मिलने की उम्मीद है।सीटों के बंटवारे के फॉर्मूले को लेकर तरह-तरह की अटकलें लग रही हैं।

निर्वाचन आयोग द्वारा महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिये तारीखों की घोषणा करने के कुछ ही घंटों बाद शिवसेना और भाजपा के नेताओं ने शनिवार को राज्य में लगातार दूसरी बार चुनाव जीतने का भरोसा जताया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने आज घोषणा की है कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव एक चरण में 21 अक्टूबर को होंगे। मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की ‘महाजनादेश यात्रा’ को मिली शानदार प्रतिक्रिया को देखते हुए भाजपा गठबंधन को 220 से ज्यादा सीटें मिलने की उम्मीद है। शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने यहां संवाददाताओं को बताया, “दिवाली से एक दिन पहले ‘युति’ (गठबंधन) पटाखे छोड़ेगा। हमारी तैयारी पूरी है।”

भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस के नेतृत्व में भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन एक बार फिर विजेता बनकर उभरेगा। स्कूली शिक्षा मंत्री ने कहा, “हम अगले एक महीने में यह सुनिश्चित करेंगे कि कांग्रेस और राकांपा गठबंधन के 15 सालों के पूर्ववर्ती शासन के मुकाबले हमारे पिछले पांच सालों के काम का रिपोर्ट कार्ड लोगों तक पहुंचे।”

इसबीच मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा सतारा लोकसभा सीट पर उपचुनावों की घोषणा नहीं किये जाने के बारे में पूछने पर चंद्रकांत ने कहा कि पिछले हफ्ते राकांपा छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले उदयनराजे भोसले इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे और वह भाजपा-शिवसेना उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिये काम करेंगे।

भोसले कथित तौर पर चाहते थे कि उपचुनाव की घोषणा राज्य में विधानसभा चुनावों की घोषणा के साथ ही हो। उन्होंने कहा, “यह सच है कि लोकसभा उपचुनाव की घोषणा विधानसभा चुनावों के साथ नहीं की गई है। लेकिन छत्रपति शिवाजी महाराज के 13वें वंशज उदयनराजे अब भाजपा कार्यकर्ता हैं और वह भाजपा-शिवसेना उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करेंगे।”

यह पूछे जाने पर कि क्या शिवसेना और भाजपा के बीच सीटों के बंटवारे की घोषणा रविवार को केंद्रीय मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा यहां के दौरे के दौरान की जाएगी, पाटिल ने कहा, “मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है।” उन्होंने कहा कि भाजपा फड़णवीस के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी और ठाकरे तथा फड़णवीस के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत जारी है तथा इस संबंध में घोषणा जल्द ही होगी।

सीटों के बंटवारे के फॉर्मूले को लेकर तरह-तरह की अटकलें लग रही हैं। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि “फॉर्मूला” लोकसभा चुनाव के दौरान तय हुआ था, जहां दोनों दलों के बीच चुनावपूर्व गठबंधन था। भाजपा ने 2014 के विधानसभा चुनाव में 288 सीटों में से सबसे ज्यादा 122 पर जीत हासिल की थी। शिवसेना के खाते में 63 सीटें गई थीं। यह चुनाव दोनों दलों ने अलग-अलग लड़ा था। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग