लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावः शिवसेना ने कुछ सीटों पर किया उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, बीजेपी से सीट बंटवारे पर चर्चा जारी

By भाषा | Updated: September 29, 2019 22:30 IST

माना जाता है कि 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा और शिवसेना बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और कुछ सीटें छोटे सहयोगी दलों के लिए छोड़ेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना ने रविवार को कुछ विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया।रविवार को जिन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया उनपर कोई टकराव नहीं है।

शिवसेना ने रविवार को कुछ विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होगा। शिवसेना और भाजपा के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है। इस बीच उद्धव ठाकरे नीत पार्टी के सूत्रों ने बताया कि रविवार को जिन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया उनपर कोई टकराव नहीं है।

शिवसेना के सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री दीपक केसरकार कोंकण के सिंधुदुर्ग की सावंतवाडी सीट से चुनाव लड़ेंगे जबकि राजेश क्षीरसागर कोल्हापुर शहर से चुनाव लड़ेंगे। माना जाता है कि 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा और शिवसेना बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और कुछ सीटें छोटे सहयोगी दलों के लिए छोड़ेंगे।

हालांकि सीट बंटवारे को लेकर अबतक कोई समझौता नहीं हुआ है। दोनों पार्टियों के सूत्रों ने बताया कि भाजपा हाल के लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के आधार पर ज्यादा सीटें चाहती है लेकिन शिवसेना इसके लिए तैयार नहीं है।

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग