लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावः सोनिया से मिले शरद पवार, सीट सहित राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों पर चर्चा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2019 14:21 IST

पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, ‘‘ ये मुलाकात महाराष्ट्र केंद्रित बिल्कुल नहीं थी, ये गलतफहमी है। पवार जी और सोनिया जी ने अखिल भारतीय स्तर के मुद्दों पर बातचीत की। देश में जो मुद्दे हैं, इस सरकार की जो असफलताएं हैं, जो प्रतिशोध की राजनीति है, इन पर बातचीत हुई।’’

Open in App
ठळक मुद्देदरअसल, शरद पवार ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं की मुलाकात उस वक्त हुई।दोनों दलों की राज्य इकाइयों के नेताओं के बीच हाल के हफ्तों में महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कई दौर की बातचीत हो चुकी है। 

कांग्रेस ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रमुख शरद पवार की सोनिया गांधी से मुलाकात के दौरान महाराष्ट्र केंद्रित मुद्दों पर नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों पर चर्चा हुई।

पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, ‘‘ ये मुलाकात महाराष्ट्र केंद्रित बिल्कुल नहीं थी, ये गलतफहमी है। पवार जी और सोनिया जी ने अखिल भारतीय स्तर के मुद्दों पर बातचीत की। देश में जो मुद्दे हैं, इस सरकार की जो असफलताएं हैं, जो प्रतिशोध की राजनीति है, इन पर बातचीत हुई।’’

दरअसल, शरद पवार ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं की मुलाकात उस वक्त हुई, जब दोनों दलों की राज्य इकाइयों के नेताओं के बीच हाल के हफ्तों में महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कई दौर की बातचीत हो चुकी है। 

भाजपा-शिवसेना से कई टिकट आकांक्षी राकांपा के सम्पर्क में हैं: पाटिल

महाराष्ट्र राकांपा अध्यक्ष जयंत पाटिल ने बुधवार को दावा किया कि सत्ताधारी भाजपा और शिवसेना से ‘‘कई’’ विधानसभा टिकट आकांक्षी उनके सम्पर्क में हैं। पाटिल ने यद्यपि फिलहाल उनके नामों का खुलासा करने से इनकार कर दिया और राज्य में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस द्वारा कथित रूप से अपनाये जा रहे ‘‘साम दाम दंड भेद’’ की राजनीति का उल्लेख किया जहां अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होना है।

राज्य के पूर्व मंत्री यहां दीक्षाभूमि में राकांपा के ‘शिव स्वराज्य यात्रा’ के मौके पर बोल रहे थे। ‘शिव स्वराज्य यात्रा’ विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी दल द्वारा शुरू किया गया एक जनसम्पर्क कार्यक्रम है। पाटिल ने एक सवाल के उत्तर में कहा,‘‘हमारी पार्टी से लोग भाजपा और शिवसेना में जा रहे हैं।

यद्यपि उन पार्टियों के कई लोग जिन्होंने तीन से चार वर्ष तक तैयारी की है और चुनाव लड़ना चाहते हैं, वे मेरे सम्पर्क में हैं।’’ उन्होंने कहा कि सत्ताधारी गठबंधन से टिकट चाहने वालों के नामों का खुलासा सही समय पर किया जाएगा जो शरद पवार नीत पार्टी में शामिल होना चाहते हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शरद पवारसोनिया गाँधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाShiv Sena
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग