लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: संजय राउत ने कहा-बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को लेकर दृढ़संकल्प, जल्द हो जाएगा सीटों का ऐलान

By भाषा | Updated: September 19, 2019 17:02 IST

इस बार भाजपा-शिवसेना के बीच गठबंधन होने पर सीट भाजपा के ही खाते में जाने के आसार हैं, उस स्थिति में मत विभाजन न होने पर जीत की राह भी आसान होगी. गठबंधन न होने पर दोनों दलों के प्रत्याशी चुनाव लड़ते हैं तो वंचित बहुजन आघाड़ी के बैनर के नीचे भारिपा-बमसं की मौजूदगी बेहद चुनौतीपूर्ण होगी.

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से पहले गठबंधन करने के लिए दृढ़राउत ने कहा- गठबंधन को अंतिम रूप देने में नानर और आरे (परियोजनाएं)आड़े नहीं आएंगी।

शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से पहले गठबंधन करने के लिए दृढ़ हैं और सीट बंटवारे पर समझौते की प्रक्रिया चल रही है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि नानर रिफाइनरी परियोजना भाजपा के साथ गठबंधन के आड़े नहीं आएगी जिसका शिवसेना विरोध कर रही है। राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ठाकरे और फडणवीस के बीच सीट बंटवारे की वार्ता प्रगति पर है। दोनों गठबंधन के लिए कृतसंकल्प हैं।’’

भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने भी कहा कि फडणवीस की ‘महाजनादेश यात्रा’ समाप्त होने के बाद गठबंधन पर वार्ता में तेजी आएगी और इसे ‘‘दो से तीन दिनों में अंतिम रूप दिया जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि वार्ता में थोड़ा विलंब हो रहा है क्योंकि मुख्यमंत्री चुनाव से पहले जनसंपर्क यात्रा में व्यस्त हैं।

महाजन ने कहा, ‘‘फडणवीस की यात्रा समाप्त होने के बाद गठबंधन वार्ता में तेजी आएगी और इसे दो से तीन दिनों में अंतिम रूप दे दिया जाएगा। दोनों दल गठबंधन को लेकर सकारात्मक हैं और यह होगा।’’ राउत ने संवाददाताओं से बात करते हुए दिवाकर रावते की टिप्पणी को तवज्जो नहीं दी कि राज्य में 288 सीटों में से अगर शिवसेना को 144 सीटें नहीं मिलती हैं तो गठबंधन की संभावना नहीं है।

राज्यसभा सदस्य ने कहा, ‘‘रावते ने अपने मन की बात नहीं कही है। यह गठबंधन का रुख है। उन्होंने 50 - 50 फार्मूले की बात कही, जिसे भाजपा प्रमुख अमित शाह की मौजूदगी में अंतिम रूप दिया गया था।’’ मुख्यमंत्री द्वारा नानर परियोजना पर फिर से काम करने के बयान के बारे में पूछने पर राउत ने कहा कि फडणवीस ने ठाकरे नीत पार्टी के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की।

उन्होंने कहा, ‘‘फडणवीस की यात्रा नानर परियोजना के लिए नहीं थी। मेरा मानना है कि गठबंधन को अंतिम रूप देने में नानर और आरे (परियोजनाएं)आड़े नहीं आएंगी।’’ 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग