लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Assembly elections: रामदास अठावले ने रखी शर्त- 10 सीटें हमें दे दो, बीजेपी और शिवसेना के साथ रुक जाएंगे

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 15, 2019 17:00 IST

महाराष्ट्र के दलिट वोट बैंक पर प्रभाव रखने वाले रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख रामदास अठावले ने अगला विधानसभा चुनाव एनडीए में रहकर लड़ने के लिए शर्त रखी है।

Open in App
ठळक मुद्देरामदास अठावले ने शर्त रखी है कि अगर 10 सीटें मिलती हैं तो उनकी पार्टी बीजेपी और शिवसेना के साथ चुनाव लड़ेगी।महाराष्ट्र में दलित वोट बैंक पर अठावले की खासी पकड़ मानी जाती है।

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) प्रमुख रामदास अठावले ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक संगठन (एनडीए) में अपनी पार्टी की भूमिका को लेकर बयान दिया है। उन्होंने अगला चुनाव एनडीए में शामिल रहकर लड़ने की शर्त रखी है।

रामदास अठावले ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ''हमने 10 सीटों की मांग की है, आरपीआई बीजेपी और शिवसेना के साथ रुकेगी और साथ में कम से कम 240 सीट सुरक्षित करेगी।'' 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव इसी वर्ष अक्टूबर में होने हैं। रामदास अठावले वर्तमान में भाजपा नीत एनडीए की सरकार में केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री हैं। अठावले महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद हैं। महाराष्ट्र में दलित वोट बैंक पर अठावले की खासी पकड़ मानी जाती है। अठावले की मांग पर अभी बीजेपी और शिवसेना से आधिकारिक बयान आना बाकी है। 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर अभी करीब महीने भर का वक्त है लेकिन राजनीतिक सरगर्मियों के बीच कई बड़े उलटफेर भी सामने आ रहे हैं। पूर्व विधायक विजय घोड़मारे ने बीजेपी छोड़ शरद पवार की राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का दामन थाम लिया है। 

इससे सबसे उलट, महाराष्ट्र के मौजूदा मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने दावा किया है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को अभूतपूर्व जीत मिलेगी। 

बता दें कि देवेंद्र फड़नवीस चुनाव से पहले पार्टी की 'महाजनादेश यात्रा' पर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फड़नवीस अब तक 3000 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके हैं जिसमें 100 सीटों से गुजर चुके हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाShiv Sena
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग