लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावः कांग्रेस की पहली लिस्ट 20 सितंबर को, 50 प्रत्याशी होंगे घोषित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 18, 2019 15:38 IST

कांग्रेस और राकांपा इस बार चुनाव मिलकर लड़ रहे हैं, 2014 में दोनों दल अलग-अलग चुनाव लड़े थे। 125-125 पर दोनों दल चुनाव लड़ेंगे। महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं। इस बीच कांग्रेस ने कहा कि पहली सूची 20 सितंबर को जारी की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोरात ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के 50 उम्मीदवारों की पहली सूची 20 सितंबर तक निकलेगी।वरिष्ठ निर्वाचन अधिकारियों का दल मुंबई में चुनाव प्रक्रिया के प्रमुख पक्षकारों से मुलाकात कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेगा।

महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में अक्टूबर- नवंबर में चुनाव होने की उम्मीद है। चुनाव आयोग ने अभी तक घोषणा नहीं की है।

कांग्रेस और राकांपा इस बार चुनाव मिलकर लड़ रहे हैं, 2014 में दोनों दल अलग-अलग चुनाव लड़े थे। 125-125 पर दोनों दल चुनाव लड़ेंगे। महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं। इस बीच कांग्रेस ने कहा कि पहली सूची 20 सितंबर को जारी की जाएगी। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोरात ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के 50 उम्मीदवारों की पहली सूची 20 सितंबर तक निकलेगी।

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने मुंबई जायेगा चुनाव आयोग का दल

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा की अगुवाई में चुनाव आयोग का एक दल महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिये मुंबई जायेगा। आयोग के सूत्रों ने बताया कि वरिष्ठ निर्वाचन अधिकारियों का दल मुंबई में चुनाव प्रक्रिया के प्रमुख पक्षकारों से मुलाकात कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेगा।

अरोड़ा के साथ चुनाव आयुक्त अशोक लवासा और सुशील चंद्रा मंगलवार की शाम को मुंबई पहुंचेंगे। इस दौरान अयोग का दल दो दिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों और विभिन्न दलों के नेताओं के साथ बैठक करेगा। उल्लेखनीय है कि 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को पूरा हो रहा है। इसके पहले नयी विधानसभा का गठन होना अनिवार्य है। समझा जाता है कि आयोग महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम आने वाले कुछ दिनों में कर देगा। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसशरद पवारSharad Pawar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग