लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनावः यहां बीजेपी और शिवसेना के बीच होने जा रहा है संघर्ष, दोनों पार्टी के नेता आए आमने-सामने

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 8, 2019 09:24 IST

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: भाजपा के उम्मीदवार नीतेश राणे के खिलाफ शिवसेना के उम्मीदवार सतीश सामंत ने अपना नाम वापस नहीं लिया है. विदर्भ के 11 जिलों की 47 सीटों पर आज 199 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए, जिसके बाद कुल 583 उम्मीदवार मैदान में हैं.

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र वापसी की अंतिम तारीख गुजरने के बाद राज्य में चुनावी तस्वीर साफ हो गई है.टिकट नहीं मिलने से नाराज विभिन्न दलों के कई नेता मैदान में डटे हुए हैं, जबकि कई नेताओं को मनाने में पार्टियां सफल रही हैं. कोंकण में भाजपा और शिवसेना के बीच संघर्ष होने जा रहा है.

विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र वापसी की अंतिम तारीख गुजरने के बाद राज्य में चुनावी तस्वीर साफ हो गई है. टिकट नहीं मिलने से नाराज विभिन्न दलों के कई नेता मैदान में डटे हुए हैं, जबकि कई नेताओं को मनाने में पार्टियां सफल रही हैं. कोंकण में भाजपा और शिवसेना के बीच संघर्ष होने जा रहा है. यहां शिवसेना नारायण राणे के वर्चस्व को चुनौती देने पर अड़ी है.

भाजपा के उम्मीदवार नीतेश राणे के खिलाफ शिवसेना के उम्मीदवार सतीश सामंत ने अपना नाम वापस नहीं लिया है. विदर्भ के 11 जिलों की 47 सीटों पर आज 199 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए, जिसके बाद कुल 583 उम्मीदवार मैदान में हैं. वर्धा, यवतमाल, भंडारा और गोंदिया जिलों में कांग्रेस-राकांपा और महायुति के सामने बागी उम्मीदवारों की कड़ी चुनौती है.

वर्धा जिले की हिंगणघाट सीट पर भाजपा उम्मीदवार समीर कुणावार के खिलाफ शिवसेना के पूर्व विधायक अशोक शिंदे बतौर निर्दलीय ताल ठोंक रहे हैं. देवली में शिवसेना उम्मीदवार समीर देशमुख के खिलाफ भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश बकाणे मैदान में हैं.

गोंदिया सीट पर युति के गोपालदास अग्रवाल के खिलाफ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बगावत कर दी है. तिरोड़ा में राकांपा उम्मीदवार गुड्डू बोपचे के समक्ष राकांपा के पूर्व विधायक दिलीप बन्सोड निर्दलीय के रूप में उतरे हैं.

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाShiv Sena
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग