लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनावः कांग्रेस गढ़ पर भाजपा की नजर, इस क्षेत्र में 47 विधानसभा

By भाषा | Updated: September 28, 2019 14:49 IST

अब भाजपा ने यहां अपनी पैठ बना ली है। विधानसभा चुनाव के आयोजन में अब कुछ दिन ही रह गए हैं। भाजपा उत्तरी महाराष्ट्र में अपने प्रसार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। उसने कांग्रेस-राकांपा दोनों को दिक्कत में डाल दिया है। इस क्षेत्र में कई नेताओं ने अपना दल बदला है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तरी क्षेत्र के इन पांच जिलों में राज्य के 288 विधानसभा क्षेत्रों में से 47 विधानसभा क्षेत्र हैं।नंदुरबर क्षेत्र में जहां चार विधानसभा सीटें है, वहीं धुले, जलगांव में क्रमश: 11-11 सीटें हैं।

उत्तरी महाराष्ट्र के अहमदनगर, धुले, जलगांव, नंदुरबार और नासिक जिले कभी कांग्रेस का गढ़ हुआ करते थे लेकिन अब ये क्षेत्र धीरे-धीरे इस पार्टी के हाथों से फिसलते जा रहे हैं।

अब भाजपा ने यहां अपनी पैठ बना ली है। विधानसभा चुनाव के आयोजन में अब कुछ दिन ही रह गए हैं। भाजपा उत्तरी महाराष्ट्र में अपने प्रसार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। उसने कांग्रेस-राकांपा दोनों को दिक्कत में डाल दिया है। इस क्षेत्र में कई नेताओं ने अपना दल बदला है।

उत्तरी क्षेत्र के इन पांच जिलों में राज्य के 288 विधानसभा क्षेत्रों में से 47 विधानसभा क्षेत्र हैं। नंदुरबर क्षेत्र में जहां चार विधानसभा सीटें है, वहीं धुले, जलगांव में क्रमश: 11-11 सीटें हैं। इसके अलावा नासिक जिले में 15 विधानसभा सीट है और 12 विधानसभा सीट अहमदनगर जिले में है।

नंदुरबर और धुले जिले आदिवासी बहुल इलाके हैं और यहां पारंपरिक रूप से कांग्रेस मजबूत है। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री मानिकराव गवित पहले नंदुरबार के लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। वहां यहां नौ साल लगातार प्रतिनिधि बने रहे। हालांकि यहां कांग्रेस के गढ़ में पहली बार तब दरार आई थी जब भाजपा ने हिना गवित (राकांपा के दिग्गज नेता विजयकुमार गवित की बेटी) को पार्टी मे शामिल कर लिया।

धुले और नंदुरबर जिले में कांग्रेस के पांच विधायक हैं और भाजपा के पास चार विधायक हैं। वहीं धुले के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरीश पटेल के बारे में ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। नासिक में कांग्रेस के पास दो विधायक थे। इनमें से एक विधायक निर्मला गवित शिव सेना में शामिल हो चुकी हैं।

अहमदनगर में वैभव पिचड़ (अकोला) और राधाकृष्णा विखे पाटिल (शिरडी) क्रमश: राकांपा और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। उत्तरी महाराष्ट्र में चुनाव में भाजपा की संभावनाओं पर बात करते हुए भाजपा के दिग्गज नेता एकनाथ खड़से ने कहा कि आने वाले चुनाव में भाजपा इस क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगी क्योंकि उसने अपना यहां काफी प्रसार किया है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सोनिया गाँधीअमित शाहदेवेंद्र फड़नवीसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीNationalist Congress Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग