लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावः रायगढ़ में भाजपा-कांग्रेस और राकांपा में कड़ी टक्कर, सभी ने दिखाया दम

By भाषा | Updated: October 19, 2019 13:58 IST

जिले में सात विधानसभा क्षेत्र हैं - पनवेल, अलीबाग, उरण, कर्जत, पेण, महाड और श्रीवर्धन। पनवेल में चुनावी मुकाबला वर्तमान भाजपा विधायक प्रशांत ठाकुर के पक्ष में झुकने के आसार हैं। ठाकुर नगरीय एवं औद्योगिक विकास निगम (सिडको) के अध्यक्ष हैं।

Open in App
ठळक मुद्देठाकुर के खिलाफ पीडब्लूपी के उम्मीदवार हरेश केणी खड़े हैं जिन्हे कांग्रेस और राकांपा का समर्थन हासिल है। कर्जत में वर्तमान राकांपा विधायक सुरेश लाड और शिवसेना प्रत्याशी महेंद्र थोरावे के बीच मुख्य मुकाबला है।

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले को शेतकरी कामगार पक्ष(पीडब्लूपी) का गढ़ माना जाता है। राज्य में सोमवार को होने वाले विधानसभा चुनाव में रायगढ़ की सात में से छह सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

जिले में सात विधानसभा क्षेत्र हैं - पनवेल, अलीबाग, उरण, कर्जत, पेण, महाड और श्रीवर्धन। पनवेल में चुनावी मुकाबला वर्तमान भाजपा विधायक प्रशांत ठाकुर के पक्ष में झुकने के आसार हैं। ठाकुर नगरीय एवं औद्योगिक विकास निगम (सिडको) के अध्यक्ष हैं।

दो बार विधायक रहे ठाकुर के खिलाफ पीडब्लूपी के उम्मीदवार हरेश केणी खड़े हैं जिन्हे कांग्रेस और राकांपा का समर्थन हासिल है। उरन में वर्तमान शिवसेना विधायक मनोहर भोयर को पूर्व विधायक और पीडब्लूपी के उम्मीदवार विवेकानंद पाटिल से कड़ी टक्कर मिल रही है।

भाजपा के बागी महेश बालदी भी मैदान में हैं। कर्जत में वर्तमान राकांपा विधायक सुरेश लाड और शिवसेना प्रत्याशी महेंद्र थोरावे के बीच मुख्य मुकाबला है जबकि पेण में पीडब्लूपी के वर्तमान विधायक धैर्यशील पाटिल को हाल ही में भाजपा का दामन थामने वाले रविशेठ पाटिल से कड़ी टक्कर मिल रही है जो पहले कांग्रेस के मंत्री रह चुके हैं।

पर्यटकों के लिए तटीय आकर्षण के रूप में मशहूर अलीबाग में पीडब्लूपी के विधायक सुभाष पाटिल और शिवसेना के उम्मीदवार महेंद्र दलवी के बीच कड़ी टक्कर है। श्रीवर्धन विधानसभा क्षेत्र में राकांपा ने अदिति तटकरे को मैदान में उतारा है।

पूर्व मंत्री सुनील तटकरे की बेटी अदिति अपने पहली चुनावी लड़ाई में शिवसेना के विनोद घोसालकर के खिलाफ खड़ी हैं। महाराष्ट्र राकांपा के पूर्व अध्यक्ष सुनील तटकरे का रायगढ़ में खासा दबदबा है। महाड में वर्तमान शिवसेना विधायक भरतशेठ गोगावले को कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व विधायक माणिकराव जगताप से चुनौती मिल रही है।

जगताप रायगढ़ जिले के कांग्रेस अध्यक्ष हैं। चुनाव अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे विभिन्न रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीनरेंद्र मोदीदेवेंद्र फड़नवीसशरद पवारSharad Pawar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग