लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: सीटों को लेकर आघाड़ी में खींचतान, सोनिया गांधी और शरद पवार के बीच होगी चर्चा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2019 07:37 IST

परभणी शहर में शिवसेना का विधायक है. लेकिन उस सीट पर कांग्रेस के तुकाराम रोंगे की नजर है, पर राकांपा भी उस सीट के लिए इच्छुक है. जबकि पाथरी की सीट कांग्रेस को जिलाध्यक्ष सुरेश वडपूडकर के लिए चाहिए और राकांपा वहां भी अड़ी हुई है.

Open in App
ठळक मुद्दे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बालासाहब थोरात ने मांग की है इंदापुर सीट कांग्रेस के पाले में आनी चाहिए. आघाड़ी में सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के बीच चर्चा होने वाली है.

अतुल कुलकर्णी 

कांग्रेस और राकांपा के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा का दौर जारी है लेकिन 10-12 सीटों को लेकर पेंच फंस गई है. कहा जा रहा है कि शरद पवार के नाती रोहित पवार (विधानसभा क्षेत्र जामखेड) और पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल के बीच इंदापुर सीट को लेकर रस्साकसी चल रही है.

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बालासाहब थोरात ने मांग की है इंदापुर सीट कांग्रेस के पाले में आनी चाहिए. आघाड़ी में सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के बीच चर्चा होने वाली है.

दोनों पार्टियां 106-106 सीटों को लेकर एकमत हैं लेकिन 10 से 12 सीटों को लेकर आघाड़ी की गाड़ी अड़ गई है. लोकसभा चुनाव के दौरान राकांपा नेता अजित पवार ने आश्वासन दिया था कि कांग्रेस सुप्रिया सुले को जिताने में मदद करे बाद में विधानसभा चुनाव के दौरान राकांपा इंदरपुर की सीट कांग्रेस के लिए छोड़ देगी. लेकिन राकांपा ने शिवस्वराज यात्र के जरिये विधायक दत्ता भरणो  का प्रचार आरंभ कर दिया. इसलिए हर्षवर्धन पाटिल नाराज हैं. 

शरद पवार के नाती रोहित पवार ने अहमदनगर जिले की जामखेड़ विधानसभा क्षेत्र पर अपनी दावेदारी पेश की है. यह सीट कांग्रेस के पास है. लेकिन, उसके बदले में उन्होंने o्रीगोंदा सीट मांगी है. वहां राकांपा के विधायक राहुल जगताप चुनकर आएं हैं. सोलापुर जिले के मोहोल से राकांपा के रमेश कदम चुनकर आए लेकिन वह तीन वर्षो से ऑर्थर जेल में हैं. वहां राकांपा का काई अन्य प्रबल दावेदार नहीं होने के कारण कांग्रेस इस सीट की भी मांग कर रही है.

परभणी शहर में शिवसेना का विधायक है. लेकिन उस सीट पर कांग्रेस के तुकाराम रोंगे की नजर है, पर राकांपा भी उस सीट के लिए इच्छुक है. जबकि पाथरी की सीट कांग्रेस को जिलाध्यक्ष सुरेश वडपूडकर के लिए चाहिए और राकांपा वहां भी अड़ी हुई है.

विदर्भ की मोर्शी वरुड सीट के लिए भी कांग्रेस-राकांपा दोनों अड़ी हैं. यह निर्वाचन क्षेत्र कृषि मंत्री अनिल बोंडे का है. यहां से कांग्रेस के विक्रम ठाकरे दावेदार हैं तो राकांपा से वरिष्ठ नेता हर्षवर्धन देशमुख चुनाव लड़ने की मंशा जता रहे हैं. गढ़चिरोली सीट से कांग्रेस के नामदेव उसंडी ने दावा पेश किया है.

बीड़ की सभी सीटों से राकांपा लड़ना चाहती है चुनाव

बीड़ की सभी सीटों की मांग राकांपा ने की है. बीड़ जिले में कांग्रेस के पास एक भी सीट नहीं है. राकांपा ने परली से धनंजय मुंडे, बीड़ शहर से संदीप क्षीरसागर जबकि केज सीट से विमल मुंदड़ा की बहू नमिता मुंदड़ा को टिकट दे सकती है. इस निर्वाचन क्षेत्र की केज और अंबाजोगाई नगरपालिका कांग्रेस के कब्जे में है. इसलिए यह सीट कांग्रेस को चाहिए. 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा