लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: मराठी ऐक्ट्रेस दीपाली सैय्यद से लेकर दो पूर्व बिग बॉस प्रतिभागी तक, ये ऐक्टर आजमा रहे हैं चुनावी मैदान में किस्मत

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 9, 2019 11:16 IST

Actors in Maharashtra Polls 2019: आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए कई चर्चित अभिनेता और अभिनेत्री चुनाव मैदान में हैं, जानिए कौन-कौन हैं शामिल

Open in App
ठळक मुद्देमराठी ऐक्ट्रेस दीपाली सैय्यद शिवसेना के टिकट पर मुंब्रा-कालवा से लड़ रही हैं चुनावपूर्व बिग बॉस प्रतिभागी और अभिनेता एजाज खान निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं

महाराष्ट्र के आगामी विधानसभा चुनावों में कई चर्चित ऐक्टर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें एक मराठी ऐक्ट्रेस, अभिनेता से कांग्रेसी नेता बने एक बुर्जुग ऐक्टर, और दो विवादास्पद टीवी शख्सियतें शामिल हैं, जो 21 अक्टूबर को होने वाले चुनावों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। 

मराठी फिल्म ऐक्ट्रेस दीपाली सैय्यद मुंब्रा-कालवा विधानसभा सीट से एनसीपी के मजबूत उम्मीदवार सचिन अव्हाद के खिलाफ शिवसेना की उम्मीदवार हैं। पिछले हफ्ते शिवसेना से जुड़ने वाली दीपाली 2014 के लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव हार चुकी हैं। 

वह पहले ही वोटर्स से मिलने के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र में उतर चुकी हैं। दीपाली को फिल्म 'जात्रा' में उनके रोल के लिए जाना जाता है।

पूर्व बिग बॉस प्रतिभागी एजाज खान निर्दलीय उम्मीदवार

इस सीट से एक और ऐक्टर एजाज खान भी लड़ रहे थे, लेकिन अंत में वह मुंबई की बाइकुला सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ रहे हैं। एजाज खान चर्चित टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस में नजर आ चुके हैं।

वह जुलाई में कथित रूप से सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील बयान देने के बाद गिरफ्तारी की वजह से चर्चा में रहे थे। एजाज ने झारखंड में तबरेज अंसारी की कथित मॉब लिचिंग के खिलाफ बोलने वाले एक वीडियो ग्रुप का समर्थन किया था।

एजाज खान पिछले कई महीने से ऑल इंडिया मजलिसे-ए-इत्तिहाद-मस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी से उन्हें थाणे के मुस्लिम बहुल इलाके मुंब्रा-कालवा से पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने की फरियाद कर रहे थे।

लेकिन जब पार्टी ने यहां से बरकतुल्लाह शेख को टिकट दे दिया तो एजाज ने फेसबुक पर कई वीडियोज पोस्ट करते हुए ओवैसी पर अपना वादा ना निभाने का आरोप लगाते हुए एक कमजोर उम्मीदवार को मैदान में उतारने का आरोप लगाया था। 

खान ने बाइकुला से अपने चुनाव अभियान के लिए एक और वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने एआईएमआईएम विधायक वारसी पठान पर अपने पिछले पांच सालों के कार्यकाल के दौरान कोई भी प्रभाव छोड़ पाने में नाकाम रहने का आरोप लगाया है।  

पंजाबी ऐक्टर बलदेव खोसा कर रहे वर्सोवा से चुनाव की तैयारी

वहीं मुंबई में ही कांग्रेस के पूर्व विधायक और ऐक्टर बलदेव खोसा  तटीय निर्वाचन क्षेत्र वर्सोवा से अपने चुनाव अभियान की तैयारी कर रहे हैं, जहां से वह 2014 में बीजेपी के भारती लावेकर से हार चुके हैं।

75 वर्षीय खोसा, ने 1980 में अभिनेता और पूर्व एमपी और दिवंगत ऐक्टर सुनील दत्त के साथ पार्टी जॉइन की थी। 1960 और 70 के दशक में पंजाबी फिल्मों के स्टार रहे खोसा ने राजनीति में आने से पहले कई फिल्मों में भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं।

चेक बाउंस मामले में गिरफ्तार हो चुके ऐक्टर भी चुनाव मैदान में

वहीं वर्ली के 20 उम्मीदवारों की लिस्ट में अभिजीत बिचुकाले का नाम भी शामिल है, जिनमें युवा शिवसेना प्रमुख आदित्य ठाकरे प्रमुख हैं। बिचुकाले इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ रहे हैं। 

बिचुकाले को जून में सतारा पुलिस ने कथित तौर पर बाउंस चेक जारी करने के मामले में बिग बॉस मराठी-2 के घर से गिरफ्तार किया था। वहीं उनकी पत्नी अलंकृता बिचुकाले सतारा से ही उदयराज भोसले के खिलाफ लोकसभा उपचुनाव लड़ रही हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग