लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: किसी भी समय जारी हो सकती है कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची

By शीलेष शर्मा | Updated: September 28, 2019 19:55 IST

पार्टी सूत्रों के अनुसार कल रात इस सूची को जारी करने के लिए संसदीय बोर्ड में बैठे लोग प्रयास करते रहे, तैयार सूची लेकर यह कर्मचारी महाराष्ट्र के प्रभारी महासचिव मल्लिकार्जुन खड़गे के पास गए ताकि उनकी स्वीकृति मिलते ही उम्मीदवारों की सूची सार्वजनिक कर दी जाए.

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस नेतृत्व ने 110 उम्मीदवारों के नाम पर अपनी मोहर लगा दी है.तैयार सूची लेकर यह कर्मचारी महाराष्ट्र के प्रभारी महासचिव मल्लिकार्जुन खड़गे के पास गए ताकि उनकी स्वीकृति मिलते ही उम्मीदवारों की सूची सार्वजनिक कर दी जाए.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस नेतृत्व ने 110 उम्मीदवारों के नाम पर अपनी मोहर लगा दी है. बावजूद इसके पार्टी द्वारा अभी तक उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की गयी है. संभावना है कि पिृतपक्ष समाप्त होते ही कांग्रेसमहाराष्ट्र के कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर देगी.

पार्टी सूत्रों के अनुसार कल रात इस सूची को जारी करने के लिए संसदीय बोर्ड में बैठे लोग प्रयास करते रहे, तैयार सूची लेकर यह कर्मचारी महाराष्ट्र के प्रभारी महासचिव मल्लिकार्जुन खड़गे के पास गए ताकि उनकी स्वीकृति मिलते ही उम्मीदवारों की सूची सार्वजनिक कर दी जाए.

लेकिन मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह कहकर सूची रोक दी कि फिलहाल वे इसे सार्वजनिक ना करें और इस पर फैसला जल्द लिया जाएगा, हालांकि खड़गे ने उस सूची का अवलोकन किया और उसमें पाए गए नामों को सही ठहराते हुए इस बात की पुष्टि की कि जिन पार्टी की चुनाव समिति ने उम्मीदवारों के नाम पर स्वीकृति दी है उन्हीं के नाम इस सूची में है.

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार खड़गे द्वारा सूची जारी ना करने के पीछे संभवत: पिृत पक्ष का होना बताया जा रहा है. हालांकि पार्टी विभिन्न राज्यों के उप चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची तैयारी करने में कोई संकोच नहीं कर रही है.

दूसरी ओर हरियाणा के लिए भी पार्टी उम्मीदवारों का चयन का काम जारी है, माना जा रहा है कि अगले दो दिनों में हरियाणा की सूची भी जारी कर दी जाएगी. सूची को अंतिम रुप देने के लिए पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता जिनमें गुलाम नबी आजाद, कुमारी सैलजा, मधुसुदन मिस्त्री सहित दूसरे नेता माथापच्ची कर रहे है.

दरअसल यह कवायत इसलिए करनी पड़ रही है कि 90 सीटों वाली विधानसभा में टिकट मांगने वालों की संख्या 1400 से अधिक पहुंच चुकी है. परिणामस्वरुप नेतृत्व समझ नहीं पा रहा है कि किसे उम्मीदवार बनाया  जाए और किसे नहीं. पार्टी ने सिद्धांत रुप में यह फैसला लिया है कि एक परिवार के एक सदस्य को ही उम्मीदवार बनाया जाएगा चाहे उस परिवार के कितने ही सदस्य टिकट पर दावेदारी ही क्यों ना ठोक रहे हों. नेतृत्व के इस फैसले से भूपेंद्र सिंह हुड्डा, किरण चौधरी, कुलदीप विश्नोई और रणजीत सिंह जैसे नेताओं के सामने संकट खड़ा हो गया है क्योंकि इनके परिवारों से अनेक सदस्यों ने टिकट के लिए आवेदन किया है. 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रकांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग