लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Assembly Election 2019: कांग्रेस के मजबूत गढ़ में भाजपा की सेंध, जानें परतूर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का पूरा समीकरण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2019 08:19 IST

कांग्रेस से पूर्व विधायक सुरेश जेथलिया और राजेश राठौड़ के नाम चर्चा में है. वैसे तो शिवसेना के भी कुछ नेता चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं. लेकिन सीट भाजपा के पास होने से वे निराश हैं.

Open in App
ठळक मुद्दे1999, 2004 तथा 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को इस सीट से जीत मिली है. कांग्रेस ने 1962, 1967, 1978,1980,1990,1995 में जीत हासिल की थी.

Maharashtra Assembly Election 2019: परतूर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पर हमेशा से ही कांग्रेस का वर्चस्व रहा है.  संयुक्त महाराष्ट्र के गठन के बाद यहां 1962 से 2014 तक संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 6 बार विजयी हुई. जबकि भाजपा 3 बार विजयी रही है. वहीं पीडब्ल्यूपी,कांग्रेस समाजवादी तथा निर्दलीय उम्मीदवार भी इस सीट से एक-एक बार विजयी हुए.

1999, 2004 तथा 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को इस सीट से जीत मिली है. कांग्रेस ने 1962, 1967, 1978,1980,1990,1995 में जीत हासिल की थी. 1972 में पीडब्लू पी, 1985 में आईसीएस तथा 2009 में निर्दलीय ने बाजी मारी थी. आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा से पालकमंत्री बबनराव लोणीकर एक बार फिर मैदान में होंगे.

कांग्रेस से पूर्व विधायक सुरेश जेथलिया और राजेश राठौड़ के नाम चर्चा में है. वैसे तो शिवसेना के भी कुछ नेता चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं. लेकिन सीट भाजपा के पास होने से वे निराश हैं. ऐसे में कुछ बड़े नेता पाला बदल कर वंचित बहुजन आघाड़ी से अपनी किस्मत आजमा सकते हैं.

कांग्रेस लगाएगी जोर

कांग्रेस फिर से इस सीट पर काबिज होने के लिए पूरी ताकत लगाएगी. वहीं भाजपा के समक्ष सीट को बचाए रखने की चुनौती है. अभी यहां के मतदाताओं के मन में क्या चल रहा है इसकी थाह पाना मुश्किल है. लेकिन कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता चुनाव में की तैयारियों में जुट गए है.

मराठा व बंजारा जाति का वर्चस्व

परतूर-मंठा विधानसभा क्षेत्र में मराठा, बंजारा तथा मुस्लिम समाज का वर्चस्व है. इसीलिए सभी पार्टियां मराठा या बंजारा समाज के उम्मीदवार को ही प्राथमिकता देती रही है. लेकिन इस बार इस निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस से मुस्लिम समाज के उम्मीदवार को मैदान में उतारने की मांग जोर पकड़ रही है. अगर मुस्लिमों की मांग को नजर अंदाज किया जाता है तो  इसके भी विपरीत परिणाम कांग्रेस को भुगतना पड़ सकता है. बंजारा समाज के यहां पर लगभग 50 हजार मतदाता है.जबकि मराठा समाज के 60 हजार और मुस्लिम समाज के 40 हजार मतदाता हैं. मुस्लिम मतदाताओं पर वंचित बहुजन आघाड़ी की नजरें लगी हुई हैं.

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव