लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव 2019: बीजेपी ने जारी की 125 उम्मीदवारों की सूची, किसे कहां से मिला टिकट, यहां देखें पूरी लिस्ट

By विनीत कुमार | Updated: October 1, 2019 13:57 IST

महाराष्ट्र में 21 सितंबर को विधान सभा चुनाव के लिए वोट होने हैं। इसके बाद 24 सितंबर को नतीजे सामने आयेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 21 सितंबर को, 24 को आएंगे नतीजेमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से टिकट मिला है

इसी महीने होने वाले महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची मंगलवार को जारी कर दी। बीजेपी ने अपनी इस लिस्ट में 125 उम्मीदवारों के नाम शामिल किये हैं। पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से टिकट मिला है। वहीं, चंद्रकात पाटिल कोथरुड से चुनाव लड़ेंगे। शिवाजी महाराज के वंशज शिवेंद्र सिंह को भी टिकट मिला है। वह सतारा से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, पंकजा मुंडे को पारली से टिकट मिला है। यहां देखें बीजेपी के उम्मीदवारों की पहली पूरी लिस्ट...

बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार तय करने को लेकर रविवार को बैठक की थी। सूत्रों से तभी संकेत मिले थे कि उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।

दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष एवं गृहमंत्री अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए दोनों राज्यों से आने वाले केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्यों और नेताओं के साथ कई घंटे तक विचार-विमर्श किया गया। 

यह भी बता दें कि महाराष्ट्र के वरिष्ठ मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने सोमवार को साफ कर दिया कि बीजेपी और शिवसेना ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे संबंधी समझौते को अंतिम रूप दे दिया है। पाटिल ने पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे एक संयुक्त बयान के जरिये सीटों के बंटवारे संबंधी समझौते की घोषणा करेंगे। 

इस बीच शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे ने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा हो गई है। वह मुम्बई की वर्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। यह पहला मौका होगा जब ठाकरे खानदान से कोई व्यक्ति चुनाव लड़ेगा।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019देवेंद्र फड़नवीसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग