लाइव न्यूज़ :

लंदन की प्रतिष्ठित पत्रिका 'कॉन्डे नैस्ट ट्रेवलर' ने किया 'लोकमत महामैराथन' का सम्मान

By रुस्तम राणा | Updated: November 27, 2021 10:36 IST

पत्रिका ने महामैराथन के सम्मान में कहा है कि यह भारत की उन दस चुनिंदा मैराथन में से एक है जिसमें एथलीटों को बड़ी संख्या में भाग लेना चाहिए। इससे दुनियाभर के एथलीटों का ध्यान लोकमत महामैराथन की ओर आकर्षित हुआ है। 

Open in App
ठळक मुद्देदेश की चुनिंदा मैराथन में शामिल लोकमत महामैराथनदेश-विदेश के एथलीटों की है पसंदीदा स्पर्धाहैल्थ के प्रति लोगों को जागरुक करना है इसका लक्ष्य

औरंगाबाद: लोकमत समूह के द्वारा आयोजित होने वाली 'लोकमत महामैराथन' को लंदन की पर्यटन से जुड़ी प्रतिष्ठित पत्रिका 'कॉन्डे नैस्ट ट्रैवलर' के द्वारा सम्मानित किया गया है। पत्रिका ने महामैराथन के सम्मान में कहा है कि यह भारत की उन दस चुनिंदा मैराथन में से एक है जिसमें एथलीटों को बड़ी संख्या में भाग लेना चाहिए। इससे दुनियाभर के एथलीटों का ध्यान लोकमत महामैराथन की ओर आकर्षित होगा। 

साल 2016 से शुरू हुआ महामैराथन का आयोजन 

लोकमत समूह का यह इनिशिएटिव साल 2016 में महाराष्ट्र के औरंगाबाद से शुरू हुआ था, जिसका उद्देश्य लोगों को सेहत के प्रति जागरुक करना है। इसके बाद इसका आयोजन नागपुर, पुणे और कोल्हापुर में भी किया जा रहा है। यह मैराथन राज्य और देश के पेशेवर और शौकिया एथलीटों के लिए आकर्षण का केन्द्र बन चुकी है।

मैराथन के प्रति विश्व के पेशेवर एथलीट भी होंगे आकर्षित

अब लंदन की वैश्विक पत्रिका द्वारा इस स्पर्धा को सम्मानित करने के बाद विश्व स्तर के चर्चित एथलीट भी महामैराथन के प्रति आकर्षित होंगे। इस पत्रिका के विश्वभर में ऑनलाइन और ऑफलाइन अनेक पाठक हैं। साथ ही इसका भारतीय संस्करण भी है। ऐसे में लोकमत महामैराथन के लिए यह बड़ी सफलता है।  

महामैराथन की संस्थापिका रुचिरा दार्डा ने जाहिर की खुशी

महामैराथन की संस्थापिका और संचालिका रुचिरा दार्डा इस पर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि कॉन्डे मैस्ट ट्रैवलर द्वारा लोकमत महामैराथन का उल्लेख करना उसके स्तर की वैश्विक मान्यता है। उन्होंने इसका श्रेय महामैराथन की टीम को दिया है। साथ ही कहा कि इसे बेहतर ढंग से आयोजित करने के लिए निरंतर प्रयास होता रहेगा।  

12 दिसंबर को औरंगाबाद में होगी महामैराथन

अगले महीने 12 दिसंबर को औरंगाबाद में होनेवाली महामैराथन के लिए यह उत्साहजनक है। यह मैराथन तीन वर्गों में होगी, जिसमें 5, 10 और 21 किलोमीटर शामिल हैं। महामैराथन में सभी तबके के शहरी और ग्रामीण हिस्सों के नागरिक शिरकत कर रहे हैं।

टॅग्स :लोकमत समाचारLondon
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्रिकेट1.63 बिलियन डॉलर?, राजस्थान रॉयल्स मालिकाना हक पर क्या बोले सौरव गांगुली?, वीडियो

ज़रा हटके13.5 घंटे शव के साथ 331 यात्री और चालक दल ने किया सफर?, उड़ान भरने के बाद 60 वर्ष की महिला की मौत, हांगकांग से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA32 की घटना

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धः अमेरिका ने बड़ी संख्या में ‘पैट्रियट’ मिसाइलों को यूरोप से हटाकर पश्चिम एशिया भेजा?, डोनाल्ड ट्रंप ने हिजबुल्ला से जुड़े वित्तीय नेटवर्क को किया बैन?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग