लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, रणजीतसिंह नाईक निंबालकर बीजेपी में शामिल

By भाषा | Updated: March 26, 2019 12:13 IST

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे सुजय कांग्रेस से नाता तोड़ कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

Open in App

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता रणजीतसिंह नाईक निंबालकर भाजपा में शामिल हो गए। 

कांग्रेस के सतारा जिला अध्यक्ष नाईक-निंबालकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, प्रदेश के राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल और अन्य नेताओं की मौजूदगी में सोमवार को भाजपा में शामिल हुए।

हाल ही में महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे सुजय कांग्रेस से नाता तोड़ कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

राकांपा नेतृत्व पर हमला करते हुए नाईक-निंबालकर ने कहा कि उनकी लड़ाई बारामती से जुड़े लोगों से है। बारामती लोकसभा सीट राकांपा प्रमुख शरद पवार का गढ़ है। 

नाईक-निंबालकर ने आरोप लगाया कि बारामती के लोगों ने उस क्षेत्र के विकास में रोड़े अटकाए जहां से वह आते हैं।

मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए नाईक-निंबालकर ने कहा ‘‘दूसरी ओर फड़णवीस ने कभी नहीं पूछा कि मैं किस पार्टी से आता हूं।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावमहाराष्ट्रकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग