लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने 36 घंटे में बदला महाराष्ट्र के चंद्रपुर का प्रत्याशी, ऑडियो क्लिप बनी मुसीबत

By भाषा | Updated: March 25, 2019 09:14 IST

पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने जिन अन्य नामों को मंजूरी दी है उनमें पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को तमिलनाडु के शिवगंगा से टिकट दिया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण की वायरल हुई ऑडियो क्लिप से मचा बवाल पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को तमिलनाडु के शिवगंगा से टिकट दिया गया है

कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की आज नौवीं सूची जारी की है, जिसमें 10 नाम हैं. इसी सूची में महाराष्ट्र के अकोला से अपने जिला कांग्रेस अध्यक्ष हिदायत पटेल को उम्मीदवार बनाया है. वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण की वायरल हुई ऑडियो क्लिप से मचे बवाल के बाद कांग्रेस ने चंद्रपुर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बदल दिया.

पार्टी ने पहले विनायक बांगड़े को प्रत्याशी बनाया था लेकिन उनका टिकट काट कर अब शिवसेना से हाल में कांग्रेस में आए सुरेश धानोकर को टिकट दिया है. कांग्रेस की सूची में महाराष्ट्र से चार, बिहार से तीन तथा तमिलनाडु, कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर से एक-एक नाम हैं. महाराष्ट्र से अन्य नामों में हिंगोली से सुभाष वानखेड़े और रामटेक (अनुसूचित जाति) सीट से किशोर गजभिये के नाम का ऐलान किया है.

पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने जिन अन्य नामों को मंजूरी दी है उनमें पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को तमिलनाडु के शिवगंगा से टिकट दिया गया है. वहीं राकांपा के पूर्व नेता तारिक अनवर को बिहार की कटिहार लोकसभा सीट से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है. इसके अलावा बिहार की ही किशनगंज सीट से मोहम्मद जावेद, पूर्णिया से उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह, कर्नाटक की बेंगलुरु दक्षिण सीट से पूर्व महासचिव बी.के. हरिप्रसाद के साथ जम्मू-कश्मीर के बारामूला से हाजी फारूक मीर शामिल हैं. पार्टी ने अब तक कुल 227 उम्मीदवार उतारे हैं.

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्रकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग