लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी ने महाराष्ट्र के लिए जारी सूची में 4 मौजूदा सांसदों का काटा टिकट

By भाषा | Updated: March 23, 2019 14:11 IST

महाराष्ट्र से छह उम्मीदवारों के साथ भाजपा ने अब तक 22 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। भगवा पार्टी शिवसेना के साथ गठबंधन में कुल 48 सीटों में से 25 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। शेष सीटों पर शिवसेना चुनाव लड़ेगी।

Open in App

भाजपा ने महाराष्ट्र में छह उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची में चार मौजूदा सांसदों का टिकट काट दिया है और राकांपा प्रमुख शरद पवार के गढ़ बारामती से मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले के खिलाफ एक महिला उम्मीदवार को खड़ा किया है। ताजा सूची में विभिन्न राज्यों के 36 उम्मीदवारों के नाम हैं।

महाराष्ट्र से छह उम्मीदवारों के साथ भाजपा ने अब तक 22 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। भगवा पार्टी शिवसेना के साथ गठबंधन में कुल 48 सीटों में से 25 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। शेष सीटों पर शिवसेना चुनाव लड़ेगी। भाजपा ने साल 2014 में महाराष्ट्र में 24 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था और 22 पर जीत दर्ज की थी। जिन लोगों को टिकट देने से इनकार किया गया है, उनमें प्रमुख नाम है डिंडोरी के सांसद हरिश्चंद्र चव्हाण का।

वह 2009 से आदिवासी बहुल इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस बार पार्टी ने राकांपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुई भारती पवार पर भरोसा जताया है जो 2014 के चुनाव में भारी अंतर से चव्हाण से हार गई थीं। भाजपा ने पुणे जिले में बारामती सीट से शरद पवार की बेटी सुले के खिलाफ दौंड के विधायक राहुल कुल की पत्नी कंचन कुल को मैदान में उतारा है।

राहुल कुल राष्ट्रीय समाज पक्ष के विधायक हैं जो महाराष्ट्र में भाजपा की गठबंधन सहयोगी है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पहले कहा था कि पार्टी बारामती सीट जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है। पुणे निर्वाचन सीट पर भी बदलाव किया गया है जहां मौजूदा सांसद अनिल शिरोले की जगह कैबिनेट मंत्री गिरीश बापत को उम्मीदवार बनाया गया है।

सोलापुर में भाजपा ने मौजूदा सांसद शरद बंसोड के स्थान पर जयसिद्धेश्वर स्वामी को टिकट दिया है। स्वामी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। साल 2014 के चुनाव में बंसोड ने शिंदे को उनके गढ़ में हराकर बड़ी जीत दर्ज की थी।

उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव से एक अन्य सांसद ए टी नाना पाटिल का भी टिकट काट दिया गया है। पार्टी ने स्मिता उदय वाघ को टिकट दिया है। इससे पहले 16 उम्मीदवारों की सूची में भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (नागपुर) और डॉ. सुभाष भामरे (धुले) समेत 14 सांसदों को फिर से उम्मीदवार बनाया था। भाषा गोला नेत्रपाल नेत्रपाल

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग