लाइव न्यूज़ :

RTO में बढ़ रहा दलालों का दखल: एजेंटों ने रखे कर्मचारी, कार्यालय परिसर में ही पार्क करते हैं गाड़ियां

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 18, 2019 14:23 IST

कई कार्यों में ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाए जाने के बावजूद आरटीओ कार्यालय में दलालों की दखल पहले से ज्यादा बढ़ता हुआ नजर आ रहा है.

Open in App

परिवहन कार्यालयों में पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के मकसद से कई कार्यों में ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाए जाने के बावजूद आरटीओ कार्यालय में दलालों की दखल पहले से ज्यादा बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. कार्यालय परिसर के भीतर कोई आवेदक यदि सीधे काम कराने के लिए पहुंचता है तो उससे सबसे पहले किसी दलाल से ही टकराना पड़ता है.

करीब डेढ़ वर्ष पूर्व यहां से दलालों को खदेड़ने का काम किया गया था. हालांकि अब स्थिति जस की तस बनी हुई दिखाई दे रही है. परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं लेकिन शायद अधिकारियों को दलालों की मौजूदगी दिखाई ही नहीं दे रही है.

कार्यालय के आसपास कई कबाड़ से नजर आने वाले वाहनों में प्रिंटर, कंप्यूटर, स्कैनर, मोडेम रखते हुए दलाल अपने कार्यों को अंजाम दे रहे हैं. इन वाहनों तक बकायदा बिजली कनेक्शन भी उपलब्ध किया जाता है. आरटीओ कार्यालय परिसर के मुख्य द्वार मार्ग पर मंगलवार को एक ऐसा ही वाहन खड़ा हुआ नजर आया.

परिसर के भीतर कार्यालय के दायीं ओर और बाजू वाले मार्ग के दोनों ओर दलालों की टपरियां देखी जा सकती हैं. कुल मिलाकर यहां स्थितियां दलालों को संरक्षण देने वाली नजर आ रही हैं.

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग