लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के एक घर हुई थी चोरी, जांच में पता बेटी ने प्रेमी के संग मिलकर किया था नाटक

By भाषा | Updated: July 30, 2020 15:21 IST

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में चोरी हुई था जांच में पता चला किशिकायतकर्ता की बेटी ने अपने प्रेमी के साथ भागने और भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिये चोरी का नाटक रचा था।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के ठाणे जिले में चोरी के एक मामले की जांच में नाटक का खुलासा हुआ है।जांच में पाया गया कि शिकायतकर्ता की बेटी ने कथित रूप से अपने प्रेमी के साथ भागने और भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिये चोरी का नाटक रचा।

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में चोरी के एक मामले की जांच में नाटक का खुलासा हुआ है। जांच में पाया गया कि शिकायतकर्ता की बेटी ने कथित रूप से अपने प्रेमी के साथ भागने और भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिये चोरी का नाटक रचा। भिवंडी के पुलिस उपायुक्त (जोन-2) राजकुमार शिंदे ने बुधवार को यहां पत्रकारों के बताया कि 23 जुलाई को दवा दुकान की मालिक एक महिला ने पुलिस से शिकायत की कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसके घर में घुसकर नकदी, सोने और चांदी के आभूषण समेत कीमती सामान चुरा लिया है, जिसकी कीमत 13.21 लाख रुपये है।

महिला ने बताया कि आरोपियों ने यहां भिवंडी कस्बे के कामतघर में स्थित उसके घर के मुख्य द्वार को नकली चाबी से खोला और किचन में डिब्बे में रखे कीमती सामान चुराकर ले गए। इसके बाद नरपोली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 457 और 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया। अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शिकायतकर्ता की 21 वर्षीय बेटी ने कथित रूप से कीमती सामान और नकदी अपने प्रेमी प्रतीक तुषार लाले (21) को सौंपकर चोरी का नाटक रचा।

शिकायतकर्ता की बेटी और उसका प्रेमी दोनों छात्र हैं। शिकायतकर्ता की बेटी अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी और वे अपनी भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिये कीमती सामान चुराने की योजना बना रहे थे। पुलिस को पता चला कि लाले और उसका दोस्त उस कीमती सामान को धुले जिले ले गए हैं।

पुलिस की टीम धुले पहुंची और लाले और उसके दोस्त हेमंत दिलीप सोन्दाने (21) को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस आरोपियों के पास से अब तक 8.96 लाख रुपये के मूल्य का कीमती सामान और 55,000 रुपये नकदी बरामद कर चुकी है।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता की बेटी बीएएमएस (बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी) की छात्रा है और तीन बार परीक्षा में फेल हो चुकी है। उसे इस मामले में सह-आरोपी बनाया गया है। हालांकि अभी उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। मामले की जांच चल रही है। 

टॅग्स :मुंबईक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग