लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: 107 साल की महिला ने दी कोरोना वायरस को मात, हफ्ते भर चला इलाज

By भाषा | Updated: August 21, 2020 12:36 IST

महाराष्ट्र में 107 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने कोरोना को मात दी। हफ्ते भर तक महिला का इलाज चला, जिसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में 107 साल की महिला ने कोरोना को मात दी।65 वर्षीय उनके बेटे और 27 तथा 17 वर्ष के उनके परिवार के दो लोगों का अस्पताल में एक सप्ताह से ज्यादा वक्त तक इलाज चला।

जालना: महाराष्ट्र में 107 वर्षीय वयोवृद्ध महिला और उनकी 78 वर्षीय पुत्री ने कोरोना वायरस संक्रमण को शिकस्त देकर लोगों को सामने एक मिसाल पेश की है। एक अधिकारी ने शुक्रवार यह जानकारी दी। जालना शहर के एक अस्पताल में भर्ती वयोवृद्ध महिला, उनकी बुजुर्ग पुत्री तथा उनके परिवार के तीन अन्य सदस्यों को बृहस्पतिवार को छुट्टी दे दी गई।

जिला सिविल सर्जन अर्चना भोंसले ने बताया कि वयोवृद्ध महिला, उनकी बेटी, 65 वर्षीय उनके बेटे और 27 तथा 17 वर्ष के उनके परिवार के दो लोगों का अस्पताल में एक सप्ताह से ज्यादा वक्त तक इलाज चला। उन्होंने बताया कि पुराने जालना में माली पुरा के निवासी इस परिवार को 11 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

भोंसले ने बताया कि वयोवृद्ध महिला की हाल ही में रीढ़ की हड्डी की सर्जरी हुई है और संक्रमण की पुष्टि होने पर उनकी उम्र को देखते हुए चुनौतियां अधिक थीं। ठीक होने के बाद, अस्पताल के कर्मचारियों ने परिवार के सदस्यों को गर्मजोशी से विदाई दी।

महिला के बेटे ने कहा, ‘‘हमने उम्मीद खो दी थी। लेकिन हम मेडिकल स्टाफ द्वारा दिखाए गए समर्पण के कारण बच गए। यह किसी चमत्कार से कम नहीं है।’’ विदाई कार्यक्रम में जिला कलेक्टर रविन्द्र बिनवाडे और जिला पुलिस अधीक्षक एस चैतन्य शामिल हुए और उन्होंने अस्पताल के कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्रकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग